फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor news,two died in a road accident in bijnor

बिजनौर: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 28 Aug 2019 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Aug 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Bijnor news,two died in a road accident in bijnor
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में धामपुर के नजदीक फोरलेन निर्माण कंपनी की क्रेन और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सीएचसी के बाहर मार्ग पर जाम लगा प्रदर्शन करने का प्रयास किया। जिसे सीओ ने समझा बुझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धामपुर थाने के गांव बसेडाकुंवर निवासी जयपाल सिंह सैनी ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र राजू और गांव का ही अन्य 20 वर्षीय युवक सूरज पुत्र रामकरन सिंह  बाइक से किसी काम से धामपुर गए थे। दोनों घर वापस आ रहे थे। जहां रास्ते में हाईवे 74 पर सांई मंदिर के पास फोरलेन निर्माण कंपनी की क्रेन और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें राजू की मौके पर मौत हो गई। सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद जब सूरज को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं हादसे की जानकारी लगने पर पुलिस ने तुंरत मौके पर पहुंच कर हाईवे 74 से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधर ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंच कर हंगामा करते हुए अस्पताल के बाहर जाम लगाने का प्रयास किया। सीओ ने समझा कर ग्रामीणो को शांत किया। पुलिस ने दुर्घटना के आरोप में क्रेन को कब्जे में ले लिया है। घटना की अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा है। बताया गया कि मृतक राजू हलवाई का काम करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed