फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BIJNOR NEWS: married woman committed suicide by hanging herself with a wire

BIJNOR NEWS: विवाहिता ने बिजली के तार से फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज की मांग से थी आहत

Mon, 12 Dec 2022 05:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Dec 2022 05:54 PM IST
सार

बिजनौर में एक और विवाहिता दहेज के लिए मौत की भेंट चढ़ गई। धामपुर निवासी विवाहिता से सुसराल वाले लगातार दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर सोमवार को बिजली के तार का फंदा बनाकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
BIJNOR NEWS: married woman committed suicide by hanging herself with a wire
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दहेज में दस लाख रुपये की नकदी और अपाची बाइक की मांग पूरी होने से तंग होकर मुहल्ला बाड़वान में 22 वर्षीय विवाहिता रितिका सैनी ने अपने ही घर में ने घर में बिजली के पंखे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद उसका पति और अन्य परिजन मौके से फरार हो गए है।
विज्ञापन


चांदपुर के मुहल्ला चिम्मन निवासी मृतका रितिका सैनी की मां उर्मिला ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी चार साल पहले धामपुर के मुहल्ला बाड़वान में सोनू सैैनी के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के हिसाब से काफी दान दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के दौरान रितिका के पति और अन्य लोगों ने उनसे किसी प्रकार की दहेज की मांग भी नहीं की थी। आरोप है कि शादी होने के बाद उसके पति सोनू और अन्य परिजनों ने एक होकर दस लाख रूपये की नकदी और अपाची बाइक की मांग को पूरी करने को रितिका पर दबाव बनाने लगे।

यह भी पढ़ें: UP News: बागपत में कुएं में गिरा तेंदुआ, मुजफ्फरनगर में पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़

कई बार विवाहिता से की गई थी मारपीट
रितिका ने कई बार उनसे शिकायत की तो उन्होंने रितिका के पति व अन्य परिजनों को बैठाकर समझा दिया जाता था। परंतु आरोपियों ने रितिका पर दहेज के दबाव को लेकर परेशान करना कम नहीं किया बल्कि उसके साथ मारपीट करते रहे। आरोप है कि इसी बात से तंग होकर उनकी लाडली ने अपने घर में बिजली के पंख में फांसी का फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली। घटना सोमवार सात बजे के बाद किसी समय की बताई गई है।

बताया गया है कि मृतका पति सोनू जागरण करने का काम करता है। परिवार की आजीविका का कोई उनके पास कोई अन्य साधन नहीं है। बताया गया कि जिस घर में रितिका ने फांसी लगा आत्महत्या की है। उसके घर के प्रथम तल में रितिका की सास कमला और देवर रहता है। जबकि रितिका अपने पति के साथ उसी घर में दूसरी मंजिल पर रह रही थी।

मोहल्ले के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि सोनू के घर में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट होना आम बात है। बताया गया कि मृतका की जेठानी और जेठ वहां से काफी दूर दूसरे स्थान पर रहते है। घटना की पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed