बछेंद्रीपाल ने कहा- माउंट एवरेस्ट से ऊंची है संस्कार की चमक, लोगों से की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली बछेंद्रीपाल ने अपनी टीम के साथ जिले में गंगा स्वच्छता की अलख जगाई। उन्होंने अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और गंगा को साफ रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी मां है। इसे देवताओं ने भी मां का दर्जा दिया है। कोई क्या अपनी मां को प्रदूषित करता है। गंगा की सेवा करना तीर्थयात्रा करने के समान है। ये कार्यक्रम यूपी के बिजनौर जनपद में हुए।
बछेंद्रीपाल, डीएम अटल कुमार राय व सीडीओ प्रवीण मिश्र ने विद्यार्थियों की प्रभातफेरी को झंडी दिखाकर रवाना किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि गंगा देश की धरोहर है। हमें अपनी धरोहर को हर हाल में बचाना और निर्मल रखना है। बिना जनता के सहयोग के ये नहीं हो सकता है। इसके बाद प्रभात रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने अपने हाथों अनेक नारे लिखे बैनर ले रखे थे और बच्चे नारे भी लगा रहे थे। रैली में सरकारी कर्मचारी व समाजसेवी भी मौजूद रहे। रैली अनेक मार्गों से होकर विकास भवन पहुंचकर संपन्न हुई। सेंट मेरी में बछेंद्रीपाल का प्रबंधक फादर डॉ. मैथ्यू जॉन, प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी ने स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बछेंद्रीपाल ने कहा कि आज कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। कहा कि सभी अपने बच्चों को संस्कार दें। संस्कार की चमक माउंट एवरेस्ट से भी ऊंची है। उन्होंने बच्चों से पॉलिथीन या किसी भी तरह का प्लास्टिक प्रयोग न करने का आह्वान किया। कहा कि पॉलिथीन को नष्ट नहीं किया जा सकता है। बछेंद्रीपाल की टीम के सदस्यों ने कचरा प्रबंधन से जुड़ी नाटिका बच्चों के साथ प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। बछेंद्रीपाल व उनकी टीम ने विवेक कॉलेज में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों रसिका, कृतिका, योगेश, स्नेही, स्वाती, प्रज्ञा अमन, कार्तिक, शिवम, दिपांशी, प्रियांशी, निखत, बरखा, दीक्षा, उजाला, पिंकी आदि द्वारा गंगा पर नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बछेंद्रीपाल ने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि आज स्वच्छता के प्रति सब जागरूक हैं। सब अच्छे व गलत को जानते हैं परंतु सब को साथ लेकर चलने वाले एक नेतृत्व की कमी है जिसकी हमें जरूरत है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप इस स्वच्छ और नेक कार्य का नेतृत्व युवा करें। डीएम अटल कुमार राय ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रेमलता अग्रवाल महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन निधि शुक्ला व उमंग ने किया।
इस दौरान डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. हितेश शर्मा, डॉ. मीता अग्रवाल, डॉ. दीप्ति डिमरी, डॉ. संदीप अग्रवाल, रिजवान, विशाल, प्रांशु, अनुज कुमार शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। शाम के समय बछेंद्रीपाल ने प्रदर्शनी मैदान में भी स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने आसपास के नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थता है। इस दौरान डीपीआरओ मनीष कुमार, गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल, चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, कैप्टन बिशनलाल, सुभाष चंद, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/