फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor News: Abrar to connection to Pakistan, became a crorepati in five years

कौन है अबरार जिसका पाक से है कनेक्शन, पांच साल में बना करोड़पति, खुलेंगे गहरे राज

Fri, 25 Oct 2019 07:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Oct 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Abrar to connection to Pakistan, became a crorepati in five years
यूपी पुलिस

पांच साल पहले मोटर बाइंडिंग का काम करने वाला बिजनौर का अबरार आज करोड़पति है। पुलिस जांच में उसकी गतिविधियां संदिग्ध और उसके संबंध पाकिस्तान के एक धार्मिक संगठन से होने की भी बात सामने आई है। एसपी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उसके खिलाफ जांच करने के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन


अबरार की उम्र (43) साल है और वह धामपुर के गांव हर्रा का रहने वाला है। सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत और अभिसूचना इकाई ने अबरार की जांच की है। जांच में पाया गया कि फकीर जाति के अबरार ने चार-पांच साल के अंदर अपनी हैसियत से सैकड़ों गुना संपत्ति अर्जित कर ली। उसकी अरबों रुपये की बेनामी संपत्ति भी है। एक जमात वह पाकिस्तान गया था और इस दौरान वह वहां के एक धार्मिक संगठन दाव ए इस्लाम से जुड़ गया। 
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि इसके बाद से उसका पाकिस्तान लगातार आना जाना लगा रहा और उसकी संपत्ति भी बढ़ती गई। एसपी संजीव त्यागी ने प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ को अबरार के खिलाफ इस मामले में जांच कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी नारे लगाने वालों ने एक व्यक्ति को मार डाला, सांप्रदायिक तनाव, पुलिस के खिलाफ हंगामा

अबरार की गतिविधियां भी संदिग्ध, पुलिस ने कसा शिकंजा

पुलिस जांच में पता चला कि अबरार पाकिस्तान में संदिग्ध तौर पर आता जाता रहता है। उसके घर पर भी संदिग्ध व्यक्तियों का आना जाना है। इस संगठन का वह भारत में प्रचार प्रसार करके धन अर्जित करता है और अपने उपयोग में लगाता है। ईडी से जांच की संस्तुति करने के बाद पुलिस ने भी उस पर शिकंजा कस दिया है।

हर्रा गांव निवासी अबरार की गतिविधियों की जांच सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत और अभिसूचना इकाई ने की। जांच में पाया गया कि अबरार मोटर बाइडिंग का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। फकीर जाति के अबरार ने चार-पांच साल के अंदर अपनी हैसियत से सैकड़ों गुना संपत्ति अर्जित कर ली। उसकी अरबों रुपये की संपत्ति छिपी हुई है। जांच में पाया गया है कि उसने 19 फरवरी 2014 को मोहल्ला पुराना धामपुर हुसैनपुर में 111.77 गज का प्लॉट, पांच फरवरी 2014 को 86.44 गज का प्लॉट, इसी दिन 90.63 गज का प्लॉट, 30 जून 2014 को 129.66 गज का प्लॉट, 27 जनवरी 2015 को गांव जलालपुर हर्रा में आधा बीघा जमीन, दस अप्रैल 2017 को 71.2 गज का प्लॉट नई बस्ती धामपुर में, 29 अगस्त 2017 को अपनी पत्नी खातूना के नाम से नहटौर मार्ग पर मौजमपुर जैतरा में 180.44 गज का प्लॉट, गांव नसीरपुर में दस से 15 बीघा जमीन खरीदी। इसके अलावा भी कई अन्य संपत्तियों का अबरार के द्वारा खरीदी गई। 2019 में उसने एक ट्रैक्टर, 14 लाख रुपये कीमत की हाइड्रा मशीन का क्रय किया। इस दौरान उसने धामपुर में दोमंजिला मकान बनाया, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

अबरार के साथ और कौन, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक अबरार पांच साल पहले जमात में पाकिस्तान गया था। वहां से जमात में गए बाकी लोग तो लौट आए पर अबरार पाकिस्तान में ही रूका रहा। अबरार काफी दिनों बाद पाकिस्तान से लौटा और इसके बाद पाकिस्तान के संगठन दाव ए इस्लाम के लिए भारत में आकर प्रचार प्रसार करने लगा। दाव ए इस्लाम संगठन पाकिस्तान का धार्मिक संगठन बताया जाता है। इन संगठनों की आड़ में ही आतंक का खेल चलता है। अबरार चोरी छिपे इस संगठन के लिए काम कर रहा था। पुलिस अब यह जानकारी करने में जुटी है कि अबरार के साथ और कौन लोग जुड़े थे।

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि अबरार से जुड़े सभी लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बाकी लोगों की भी संपत्ति की जांच कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed