यूपी में 1225 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का तोहफा, इतने पदों पर निकली थी भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के राजकीय आईटीआई में लगे रोजगार मेले में तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 1225 अभ्यर्थियों को रोजगार का तोहफा मिला। जबकि शेष अभ्यर्थियों को एक माह के अंदर रोजगार देने का आश्वासन दिया गया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में लगे मेले में 28 कंपनी और स्थानीय स्तर के दो नियोजकों ने अलग अलग पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की। आसपास के जिलों के युवा भी रोजगार मेले में आए।
मुख्य अतिथि सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार देने के लिए कंपनी उनके घर में आ रही हैं। युवाओं को इस मौके का लाभ उठाना चाहिए। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि जिले में ऐतिहासिक रोजगार मेला लगा है। अगर देश के बेरोजगारों को ऐसे ही रोजगार मिलेगा तो देश अमेरिका से भी आगे हो जाएगा।
विशिष्ट अतिथि सीडीओ प्रवीण मिश्र ने कहा कि अभ्यर्थियों को वेतनमान की परवाह किए बिना इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। आज जो कंपनी उन्हें दस हजार रुपये वेतन दे रही है वो कल एक लाख रुपये होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह रोजगार मेलों का आयोजन होता रहा तो बेरोजगारी खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम आयोजक राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य योगेश कुमार व जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अनेक कंपनी हर महीने जिले में रोजगार मेला का आयोजन करा रही हैं। जिला सूचना विज्ञान प्रभारी नंद किशोर ने डिजिटल लाकर के बारे में बताया। राजकीय आईटीआई नजीबाबाद के प्रधानाचार्य केसी जोशी, धामपुर के प्रधानाचार्य भूप सिंह, अशोक चौहान ने भी संबोधित किया। आयोजन में राकेश शर्मा, शशांक तोमर, आलोक शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, कपिल पाराशर, सनी तोमर, अभिसार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/