{"_id":"5c22500bbdec2256a50a3b68","slug":"bijnor-misbehaved-with-the-girl-for-7-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से 7 साल तक दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से 7 साल तक दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात
Tue, 25 Dec 2018 09:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर में शादी का झांसा देकर नूरपुर निवासी एक युवक युवती के साथ सात वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि युवक ने दो बार युवती का गर्भपात भी कराया। शादी का दबाव बनाने पर वह इनकार करने लगा। युवती ने युवक के विरुद्ध थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि नूरपुर के मोहल्ला कबीरनगर निवासी ओमकार सात वर्ष से उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने दो बार उसका गर्भपात भी कराया। शादी के संबंध में जब उसने ओमकार से बात की तो उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह ओमकार के घर पहुंचकर उसके माता- पिता एवं भाई से मिलीं। आरोप है कि उन्होंने उससे दस लाख रुपए लेकर कहीं और शादी करने एवं मामले को रफा दफा करने की बात कही। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/