फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Middle-Aged Mans Body Found in Field at Baruki Village, Police Send for Postmortem

Bijnor News: बरुकी में खेत में मिला अधेड़ का शव, ग्रामीण बोले-नशे का आदी था करतार सिंह, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 29 Jan 2026 03:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 29 Jan 2026 03:56 PM IST
सार

बिजनौर के बरुकी क्षेत्र में ग्राम शादीपुर के जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Bijnor: Middle-Aged Mans Body Found in Field at Baruki Village, Police Send for Postmortem
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के बरुकी क्षेत्र में ग्राम शादीपुर के जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव परमेश्वर शरण गुप्ता के खेत में पड़ा मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान करतार सिंह के रूप में हुई
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में मृतक की पहचान करतार सिंह पुत्र चंदन सिंह (60 वर्ष), निवासी ग्राम कुम्हेडा थाना किरतपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

Bijnor: Middle-Aged Mans Body Found in Field at Baruki Village, Police Send for Postmortem
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नशे का आदी था मृतक, आसपास गांवों में घूमता रहता था
ग्रामीणों के अनुसार करतार सिंह नशे का आदी था और अक्सर आसपास के गांवों में घूमता रहता था। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। थाना अध्यक्ष प्रवेज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed