यूपी में किशोरी से बलात्कार, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में फिर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां बिजनौर में एक किशोरी को गांव के ही एक गैर संप्रदाय के शादीशुदा व्यक्ति ने दबोचकर उसके साथ दरिंदगी की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार को पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी। वहां दूसरे संप्रदाय के आरोपी व्यक्ति ने किशोरी को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
आरोप है कि आरोपी ने घर पर जाकर किशोरी के परिजनों को कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंची। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपेार्ट दर्ज करा दी है। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। आरोपी पांच बच्चों का पिता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/