फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: How sports talents will flourish, players practicing without coach

Bijnor: कैसे निखरेगी खेल प्रतिभाएं, बिना कोच अभ्यास कर रहे खिलाड़ी, खुद के कंधों पर भविष्य संवारने की जिम्मेदारी

Mon, 16 May 2022 05:03 PM IST
Dimple Sirohi अमन कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमन कुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 May 2022 05:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों का भविष्य अंधेरे में हैं। दो साल से स्टेडियम में कई खेलों के कोच नहीं हैं। खिलाड़ी स्टेडियम में खुद अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bijnor: How sports talents will flourish, players practicing without coach
stadium - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खिलाड़ी अपना भविष्य सवांरने के लिए स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आते हैं। लेकिन कई खेल ऐसे हैं, जिनमें खिलाड़ियों को उनका द्रोणाचार्य नहीं मिला है। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो साल से हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल का कोई कोच नहीं है। खिलाड़ी अपना भविष्य सवांरने के लिए खुद ही अभ्यास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कोरोना की वजह से सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई थी। ऐसा ही कुछ स्टेडियम में हुआ। कोरोना काल में खिलाड़ी से लेकर कोच तक कोई नहीं आ रहा था। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना का मामला शांत हुआ, खिलाड़ियों ने स्टेडियम में आकर प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी। मगर अभी तक भी हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल का स्टेडियम में कोई कोच नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए दिव्या काकरान का चयन, भारतीय महिला कुश्ती में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी के जूनियर वर्ग में छह और सीनियर वर्ग में एक खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। जबकि वॉलीबॉल में जूनियर वर्ग में 15 खिलाड़ी और सीनियर वर्ग में छह खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। वहीं फुटबॉल में जूनियर वर्ग में 22 खिलाड़ी और सीनियर वर्ग में 15 खिलाड़ी स्टेडियम में तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बास्केटबॉल के जूनियर और सीनियर वर्ग में तीन-तीन खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। 

पूर्व कोच अजित कुमार और चित्रा चौहान दे रही प्रशिक्षण
स्टेडियम में कोच न होने की वजह से खिलाड़ी को सिखने के काफी दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन कभी-कभी पूर्व कोच अजित कुमार और चित्रा चौहान स्टेडियम में आकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। अजित कुमार के सुपर विजन में खिलाड़ी वॉलीबॉल का अभ्यास कर रहे हैं। जबकि चित्रा चौहान खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाती हैं। 

चार बार भेजी जा चुकी है कोच की मांग: जयवीर सिंह
जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि कोरोना काल के बाद से स्टेडियम में हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल का कोई कोच नहीं है। जिसके चलते दो साल में करीब चार बार कोच के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी तक स्टेडियम और प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों को कोच का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed