फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: farmers loan of five fifty crore waived, more than eighty nine thousand farmers benefited

बिजनौर : किसानों का 550 करोड़ का कर्ज हुआ माफ,  89 हजार से ज्यादा कृषकों को हुआ लाभ

Thu, 18 Mar 2021 09:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Mar 2021 09:28 PM IST
सार

  • जिले के 89 हजार से ज्यादा किसानों को हुआ लाभ
  • पिछले पेराई सत्रों का नहीं किसानों का एक भी रुपये का गन्ना बकाया

विज्ञापन
Bijnor: farmers loan of five fifty crore waived, more than eighty nine thousand farmers benefited
गन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में भाजपा की सरकार बने चार साल हो गए हैं। चार साल में किसानों के गन्ना भुगतान से लेकर उनके कर्ज माफी तक के लिए काफी काम किया गया है। प्रदेश सरकार ने 89 हजार से अधिक किसानों का 550 करोड़ से भी अधिक का कर्ज माफ किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों का ऋण माफ करने के लिए फसली ऋण मोचन योजना शुरू की थी। योजना में सरकार ने दो हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को योजना में शामिल किया था। शासनादेश के अनुसार 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लेने वाले व 31 मार्च 2017 तक ऋण जमा न करने वाले किसानों के कर्ज से कुल एक लाख रुपये तक की राशि माफ करने की घोषणा की गई।

विज्ञापन

जिले के किसानों को भारी संख्या में योजना का लाभ मिला। जिले के 89 हजार 515 किसानों का 550.63 करोड़ का फसली ऋण माफ हुआ। इनमें कई हजार किसान ऐसे हैं जिनका एक-एक लाख रुपये प्रदेश सरकार की ओर से माफ हुआ है।

साथ ही किसानों के गन्ना भुगतान पर भी पूरा ध्यान दिया गया। चालू पेराई सत्र को छोड़कर चीनी मिलों पर किसानों का एक रुपये का भी बकाया नहीं है। गन्ने की उन्नत प्रजाति के बीज भी शासन द्वारा किसानों को उपलब्ध कराए गए जिससे किसानों की आय बढ़ी है। 

गन्ना उत्पादन और कीमत पर एकनजर
साल          गन्ना उत्पादन    कीमत
2015-16     747              2100
2016-17     894              2761
2017-18    1066            3419
2018-19    975              3036
2019-20    1144            3655
2020-21    754             2417
नोट- उत्पादन लाख क्विंटल और कीमत करोड़ रुपये में है। 2020-21 का उत्पादन 16 मार्च तक का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed