बिजनौर: बारिश का कहर, बिजली गिरने से किसान की मौत, तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौराज सिंह के परिवार के सामने अंधेरा छा गया। पलभर में सौराज सिंह जमीन पर धराशायी हो गया। उसका 33 वर्षीय पुत्र घनश्याम, पुत्रवधू राजो भी बिजली गिरने से अर्धमूर्छित हो गईं। पास में बैठी सौराज की दो पुत्रियों में पिंकी और उसकी बहन पूजा को भी बिजली गिरने से मामूली असर हुआ। दोनों बहनों ने लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित गांव पहुंचकर घटना की ग्रामीणों को जानकारी दी। सौराज सिंह का बेटा चतर सिंह और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उधर तीनों घायलों को बाइक से उपचार के लिए ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर किसान सौराज को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मृतक के पुत्र घनश्याम, पुत्रवधू राजो और पुत्री पिंकी को उपचार दिया।
एसडीएम ने घायलों की जानकारी ली
एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचकर घटना की जानकारी की तथा घायलों के उपचार की व्यवस्था देखी। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने घटना की जानकारी शासन को भेजकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
दीवार में आई दरार
नांगलसोती में बिजली गिरने से फूलसिंह के मकान की दीवार में दरार आ गई। संयोग से जिस स्थान पर बिजली गिरी परिजन उससे कुछ दूरी पर कमरे में थे जिससे वे बाल-बाल बच गए।
महिला झुलसी
उच्च क्षमता की बिजली का तार गिरने से गांव मोहनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी महेंद्री देवी बुरी तरह झुलस गई। जिस स्थान पर महिला खेत में काम कर रही थी वहीं पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। झुलसी महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए समीपुर भेजा गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/