{"_id":"5f63afc0c6570722e86607eb","slug":"bijnor-chairman-son-indecency-with-eo-in-bijnor-demands-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: चेयरमैन के पुत्र ने ईओ से की अभद्रता, बखेड़ा, थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: चेयरमैन के पुत्र ने ईओ से की अभद्रता, बखेड़ा, थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
Fri, 18 Sep 2020 02:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:20 AM IST
सार
- - ईओ ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
- - एसडीएम के आदेश पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष
विज्ञापन
bijnor police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र ने अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्रता कर दी। जिसके बाद नगर में बखेड़ा मच गया। अधिशासी अधिकारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय ने बताया किगुरुवार शाम चेयरमैन अख्तर जलील का पुत्र अमन अख्तर अपने समर्थकों को लेकर नगर पालिका के ऊपर स्थित उनके निवास पर आए। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो इन लोगों ने दरवाजा पीटा और अभद्र व्यवहार किया। इन लोगों ने मर्यादा के बाहर जाकर अभद्रता की। ईओ ने एसडीएम को फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ईओ को नीचे बुलाया। इसके बाद चेयरमैन पुत्र ईओ से माफी मांगने के लिए कहने लगे। थानाध्यक्ष ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि यदि कोई शिकायत है तो प्रार्थना पत्र दें, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उस समय तक चेयरमैन अख्तर जलील भी नगर पालिका आ गए। चेयरमैन का कहना है कि उनका पुत्र पानी के टैंकर की परमिशन लेने के लिए आया था। ईओ ने उसकी बात सुनी नहीं। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि पूरा प्रकरण एसडीएम तथा डीएम के संज्ञान में है। ईओ की तहरीर मिल गई है। चेयरमैन तथा ईओ के बीच थाने में वार्ता हो रही है।