फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor car and bike collision, and two brothers died in accident

यूपी: कार-बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में गई दो सगे भाइयों की जान

Wed, 29 Aug 2018 08:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 29 Aug 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Bijnor car and bike collision, and two brothers died in accident
हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बिजनौर के गांव पैजनियां के निकट एक कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों के परिजनों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामवासी शांत हो गए। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन

  
हल्दौर में थाना चांदपुर क्षेत्र के महदूद नसौ निवासी वकीलुद्दीन अहमद (44) व तसलीम अहमद (42) दोनों भाई बुधवार दोपहर करीब बारह बजे गांव जमीरूद्दीन हथाई में अपनी रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव पैजनियां के निकट जमीरूद्दीन हथाई मार्ग वाले हाईवे पर उनकी बाइक और बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रही कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से टकरा कर बाइक सड़क किनारे करीब दस फुट गड्ढे में जा गिरी। दोनों सगे भाई कई फुट ऊंचे उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों भाइयों के सिर पर हेलमेट नहीं था। दोनों भाइयों का सिर सड़क पर जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से बिजनौर भिजवाया, लेकिन रास्ते में दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर मृतकों के परिजनों व उनके ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम लगाने का प्रयास कर रहे लोगों को शांत किया। मृतकों के परिजनों ने मामले की तहरीर थाने पहुंचकर पुलिस को दी है। 

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कार को कब्जे में ले लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed