फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor boat accident, MP slapped the young man, and ruckus in villagers

यूपी: भाजपा सांसद ने पीड़ित युवक को जड़ा थप्पड़, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश, हंगामा

Sun, 26 Aug 2018 06:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 26 Aug 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
Bijnor boat accident, MP slapped the young man, and ruckus in villagers
थप्पड़ मारने की घटना के बार में डीएम को बताता युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में गंगा में नाव पलटने के 30 घंटे बाद गांव में पहुंचे भाजपा सांसद व विधायक का गांव वालों ने विरोध किया। गंगा में लापता एक महिला के बेटे की सांसद से नोकझोंक हुई तो सांसद ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे गांव वालों में रोष फैल गया। गांव वालों का गुस्सा बढ़ता देख सांसद वहां से खिसक गए। आक्रोशित गांव वालों ने डीएम व एसपी को मौके पर बुलवा लिया। अधिकारियों व विधायक को गांव में नीचे ही अपने बीच बैठा लिया। गंगा पार करते समय जान जोखिम में डालने की समस्या से निजात दिलाने व मृतकों के परिजनों को 20-25 लाख रुपये तक का मुआवजा दिलाने की मांग की। अधिकारियों ने गांव वालों को किसी तरह शांत किया। 

विज्ञापन


गंगा में डूबी नगिनी देवी का शव शुक्रवार व मीना देवी का शव शनिवार को मिला। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी करीब चार बजे गांव डेबलगढ़ पहुंची। आक्रोशित गांव वालों ने विधायक का घेराव कर लिया। विधायक ने कहा कि उनके ससुर राजेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। वे भी सुबह से ही खादर क्षेत्र में ही हैं। शाम को गांव में आई हैं। उन्होंने गांव वालों को किसी तरह शांत किया। इनके परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा चार चार लाख रुपये का चेक दिया जाना था। कुछ देर बाद ही सांसद भारतेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ चेक लेकर गांव पहुंचे। गांव वालों ने उनका भी विरोध किया। गांव वालों ने कहा कि वे 30 घंटे बाद आ रहे हैं। उन्हें वे हर बार वोट देकर जिताते हैं। गांव वालों ने सांसद का घेराव किया।

विज्ञापन

Bijnor boat accident, MP slapped the young man, and ruckus in villagers
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

गंगा में अब भी लापता महिला कुसुम देवी के बेटे नरेश की इस दौरान सांसद से नोक झोंक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांसद ने नरेश को थप्पड़ जड़ दिया। सांसद द्वारा नरेश को थप्पड़ जड़ने से गांव वालों में रोष फैल गया। गांव वालों में गुस्सा बढ़ता देखकर सांसद व राजस्व टीम मौके से खिसक गई। गांव वालों ने सुचि मौसम चौधरी से डीएम व एसपी को तुरंत मौके पर बुलाने को कहा। विधायक ने डीएम अटल कुमार राय व एसपी उमेश सिंह को फोन कर मामले के बारे में बताया। सभी अधिकारी तुरंत गांव पहुंच गए। गांव वालों ने अधिकारियों व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया को अपने बीच नीचे ही बैठा लिया। गांव वालों ने कहा कि उनकी जान गंगा की लहरों में ऐसे ही जाती रहती है। इससे निजात मिलनी चाहिए। गांव वालों ने लापता लोगों के न मिलने पर उनके मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने तथा मृतकों के परिजनों को 20 से 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। गांव वालों ने सांसद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की भी मांग की। 

वहीं डीएम ने कहा कि उनकी संवेदना गांव वालों के साथ है। वे सांसद से इस बारे में वार्ता करेंगे। किसी तरह गांव वालों को शांत किया। इस वार्ता के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाकर उल जलूल सवाल कर रहे एक युवक को एसपी ने डांटा। वहीं सांसद भारतेंद्र सिंह ने युवक को थप्पड़ लगाने के आरोपों को गलत बताया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed