फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bijli chori pakdi to aapa khoya

बिजली चोरी पकड़ी तो आपा खोया, चेकिंग टीम को दौड़ाकर पीटा  

Wed, 27 Jun 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
bijli chori pakdi to aapa khoya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के मजीदनगर में बिजली चोरी पकड़े जाने से गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग की चेकिंग टीम को घेर लिया और दौड़ाकर पीटा। टीम के सदस्य रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाना घेर लिया और महिलाओं से अभद्रता के आरोप लगाने शुरू कर दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर मामला संभाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिजली चोरी की सूचना एसडीओ पुरुषोत्तम त्यागी, जेई वीरेंद्र कुमार, एससी गौतम, अरुण कुमार सहित करीब एक दर्जन कर्मचारियों की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजीद नगर पहुंचकर घरों में चेकिंग करनी शुरू कर दी। जेई वीरेंद्र कुमार के अनुसार कई मकानों में बिजली चोरी हो रही थी। कुछ लोग सीधे कटिया डालकर चोरी कर रहे थे। कई घरों में चोरी पकड़ी गई। इससे गुस्साए मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने विद्युत टीम को घेर लिया और धक्का मुक्की शुरू कर दी। 
विज्ञापन

आरोप है कि टीम के सदस्यों से गालीगलौज और हाथापाई की गई। कुछ कर्मियों को दौड़ाकर पीटा गया। कुछ कर्मी जान बचाकर किसी तरह पिलोखड़ी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विद्युत टीम को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। लिसाड़ी गेट थाने के एसएसआई अनिल सैनी के अनुसार विद्युत निगम के जेई वीरेंद्र कुमार ने अल्ताफ, अनीस, यूसुफ, शाहिद, कलवा और खलील के खिलाफ नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के बाहर धरना देकर बैठीं महिलाएं 
पुलिस विद्युत टीम को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची। इस बीच किसी ने मोहल्ले में शोर मचा दिया कि विद्युत टीम थाने में मुकदमा दर्ज करा रही है। इस पर दर्जनों महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने लिसाड़ी गेट थाना घेर लिया। महिलाएं थाने के बाहर धरना देकर बैठ गईं। लोेगों ने आरोप लगाया कि सुबह वे लोग सोकर भी नहीं उठे थे कि विद्युत विभाग की टीम सीढ़ियां लगाकर छतों के रास्ते से उनके घर में घुस गई। महिलाओं ने एतराज जताया तो उनके साथ अभद्रता की गई। वे विद्युत निगम की टीम के खिलाफ भी घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और छेड़खानी के आरोप लगाने लगे। हालांकि एसडीओ पुरुषोत्तम ने आरोप निराधार बताए। कहा कि खुद को बचाने के लिए ये झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।


सिटी मजिस्ट्रेट ने समझाया
पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे। महिलाएं थाने के बाहर धरने से उठने को तैयार नहीं हुईं। माहौल गर्माता देख सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ से चार लोगों को वार्ता को बुलाया। लोगों ने विद्युत टीम पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना था कि इस तरह मारपीट करना गलत है। उन्होंने समझा बुझाकर लोगों को वहां से भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed