यूपी: पीएसी से इंसास चोरी मामले में आया नया मोड़, नाटकीय ढंग से छज्जे पर हुई थी बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि पीएसी के सिपाही को उन्हीं के साथी परेशान करते थे। जिसके बाद सिपाही के बेटे ने इनको सबक सिखाने के लिए इंसास राइफल चोरी कर ली।
सिपाही का बेटा इंसास राइफल को लेकर घर जब पहुंचा तो सिपाही ने बेटे से इंसास राइफल वापस रखकर आने को कहा। बेटे के मना करने पर पिता ने सुसाइड करने की धमकी दी थी। इसके बाद वह राइफल को परिसर के छज्जे पर रख आया था।
अधिकारी के अनुसार पीएसी में कुछ लोगों को एक पर्चे की कई कॉपी मिली थीं। ये पर्चे फटे हुए थे। जिसमें युवक ने लिखा कि मेरे पिता को बुरा भला कहा गया है। इन्हें सबक सिखाना था। मेरे पिता ने सुसाइड करने की धमकी दी। यह इंसास राइफल अब गेस्ट हाउस के छज्जे पर रखी है।
पीएसी वाहिनी में सभी कर्मियों के क्वार्टरों की जांच हुई। जहां खासतौर से लैपटॉप आौर प्रिंटर की जांच की गई। इनमें एक्सपर्ट भी शामिल थे। बताया गया कि युवक ने लैपटॉप पर पत्र लिखकर उसे घर में ही प्रिंट किया था। हालांकि लैपटॉप और प्रिंटर नहीं मिला।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/