फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   big road accident on eastern peripheral expressway in Baghpat

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, शारदा यूनिवर्सिटी के तीन छात्र व एक छात्रा की मौत

Tue, 21 May 2019 09:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 May 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
big road accident on eastern peripheral expressway in Baghpat
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों गंभीर रुप से घायल हैं। 
विज्ञापन


घटना बागपत जिले के चांदीनगर क्षेत्र के शरफाबाद गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि यहां हाइवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। इस ट्रक से तेज रफ्तार कार भिड़ गई। हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। क्षतिग्रस्त कार से चारों शवों को निकाल लिया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं हिमाचल प्रदेश से वापस लौट रहे थे। बागपत के शरफाबाद गांव के निकट एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। 

पुलिस ने गाड़ी में मिले पहचान पत्रों के आधार पर इनके नाम कांत ढींगरा-पंजाब, सुहैब-रामपुर, आंचल-मुरादाबाद, अभिषेक सोनी-गंगानगर व करिश्मा ढींगरा बताए गए हैं। आंचल घायल हुई है, जबकि अन्य की मौत हो गई है। घायल छात्रा का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। छात्र छात्राएं नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में मेडिकल विभाग के है जो हिमाचल से वापस कैंपस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed