फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big action on former BSP minister Yakub Qureshi Assets worth more than Rs 31 crore seized under Gangster Act

बड़ी कार्रवाई: बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की गैंगस्टर एक्ट के तहत 31 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

Mon, 01 Jan 2024 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jan 2024 02:09 PM IST
सार

नव वर्ष के पहले दिन बसपा के मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। याकूब की 31 करोड़ की संपत्ति को पुलिस प्रशासन ने जब्त कर लिया है। सोमवार सुबह टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।

विज्ञापन
Big action on former BSP minister Yakub Qureshi  Assets worth more than Rs 31 crore seized under Gangster Act
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट कारोबारी याकूब कुरैशी और उनके परिजनों  व कर्मचारियों के नाम खरीदी गई 31 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस जब्त कर ली है। याकूब कुरैशी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं। 

विज्ञापन


 इस मामले में याकूब कुरैशी के अलावा उनकी पत्नी संजीदा बेगम उर्फ समजीदा बेगम, पुत्र इमरान कुरैशी व फिरोज उर्फ भूरा के अलावा उनके कर्मचारी मोहित त्यागी निवासी के-ब्लॉक शास्त्री नगर, फैजाब निवासी घोसीपुर थाना खरखौदा-मुजीब निवासी नरहेड़ा थाना खरखौदा भी आरोपी हैं। इन सभी के खिलाफ कई थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन

Big action on former BSP minister Yakub Qureshi  Assets worth more than Rs 31 crore seized under Gangster Act
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

ये संपत्ति की गई कुर्क 
1. माई सिटी हास्पिटल भवन संख्या-72 मौहल्ला भवानी नगर वार्ड नंबर-73 नौचंदी मेरठ। (भूखंड क्षेत्रफल-1500)
2. इंद्रप्रस्थ एजूकेशनल एंड कलचरल सोसायटी 35 शिवाजी रोड सेक्टर-7 शास्त्रीनगर मेरठ।  (भूखंड क्षेत्रफल-3265.35 वर्ग मीटर)
3. मैसर्स अल फहीम मीटैक्स प्राईवेट लिमिटेड ढिलौला मेरठ फैक्टरी। भूखंड संख्या-32 सेक्टर-10 शास्त्रीनगर योजना संख्या-07 (भूखंड क्षेत्रफल-288 वर्ग मीटर)
4. इमरान कुरेशी के नाम संपत्ति,  सराय बहलीम स्थित मकान, भूखंड संख्या-101ए/10 सेक्टर-10 शास्त्रीनगर योजना संख्या-7 (भूखंड क्षेत्रफल-213.60 वर्ग मीटर)
5. हाजी याकूब कुरैशी की पुत्री (13)य अलीशा के नाम संपत्ति, भूखंड संख्या-34/10 सेक्टर-10 शास्त्रीनगर योजना संख्या-7 (भूखंड क्षेत्रफल-288 वर्ग मीटर)।

कुर्क की गई गाड़ी
1-वाहन संख्या- यूपी 15सीयू-0005, वाहन स्वामी- अलफहीम मीटैक्स, वाहन-इनोवा क्रिस्टा
2-वाहन संख्या-यूपी-15सीडब्लू-7771, वाहन स्वामी- याकूब कुरैशी, वाहन- स्कार्पियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed