मेरठी छोरों का जलवा: विश्वकप में भुवी ने झटके तीन विकेट, अंडर-19 में 3 का चयन, प्रियम होंगे कप्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठी छोरे भुवनेश्वर ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर तीन विकेट लिए तो शहर के प्रियम गर्ग, पूर्णांक त्यागी व समीर रिजवी ने अंडर-19 में चयनित होकर शहर का मान बढ़ाया। शहर के प्रियम गर्ग इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम के कप्तान होंगे।
21 जुलाई से इंग्लैंड दौरे में होने वाली त्रिकोणीय सिरीज के लिए बीसीसीआई ने अंडर-19 भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें शहर के दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियम गर्ग, समीर रिजवी व तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी शामिल हैं।
खास बात यह है कि यूपी से भारतीय टीम के लिए चयनित चार खिलाड़ियों में तीन मेरठ के हैं। मुरादाबाद के विकेट कीपर ध्रुव जुयाल का चयन भी हुआ है। मेरठ के तीन खिलाड़ियों का एक साथ चयन होने पर एमडीसीए के सचिव सुरेंद्र चौहान ने खुशी व्यक्त की है।
उन्होंने बताया कि पहली बार मेरठ के खिलाड़ी के हाथों में टीम की बागडोर होगी। वहीं प्रियम गर्ग, पूर्णांक त्यागी व समीर रिजवी ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत कर खुशी जाहिर की है।
टीम की कप्तानी करने वाले प्रियम गर्ग ने कहा कि माता-पिता सहित पूरे परिवार और कोच संजय रस्तोगी ने उनका मार्गदर्शन किया। भारतीय टीम त्रिकोणीय सिरीज जीते, इस पर मेरा फोकस होगा। जिसके लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं।