{"_id":"5dcc285e8ebc3e5b2e36e9ca","slug":"bhim-army-workers-have-submitted-a-memorandum-to-the-district-magistrate-demanding-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Wed, 13 Nov 2019 09:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चार पदाधिकारियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किए जाने पर रोष जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
भीम आर्मी के चार कार्यकर्ताओं राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत नौटियाल, राजन गौतम एवं शिवम खेवड़िया को देहात कोतवाली पुलिस ने नौ मई 2017 में हुई हिंसा के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। जिस पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया।
यह भी पढ़ें: भीम आर्मी का पत्र हो रहा वायरल, ‘हम कल भी विद्रोही थे और विद्रोही रहेंगे’
वहीं बुधवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि घोघरेकी में जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार का गांव में ही हुए एक विवाद के मामले में एसएसपी कार्यालय से ही गिरफ्तार करा लिया था। भीम आर्मी के जिला सलाहकार मेहरदास के बेटे से गलत पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गई थी। यह गलती मान ली भी गई थी और एसएसपी से भी बात की गई थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि एक विधायक का बेटा उसे छुड़ा ले गया। गैंगस्टर की कार्रवाई और शिवम खेवड़िया की गिरफ्तारी सोची-समझी साजिश है। पुलिस भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही है। शीघ्र ही इन कार्रवाइयों को नहीं रोका गया तो भीम आर्मी आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी प्रवीण गौतम एवं अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/