{"_id":"688e831c4de5194c37067476","slug":"bhim-army-protested-at-the-collectorate-accusing-the-police-of-negligence-meerut-news-c-72-1-mct1002-138073-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के माेहिउद्दीनपुर गांव में बीते मंगलवार को हुए ऋतिक हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आसपा के नगीना सांसद चंद्रशेखर ने पीड़ित परिजनों से फोन पर बात की।
मंगलवार को टेंट का सामान वापस करने पहुंचे रोहित पुत्र राजपाल ने सेवानिवृत यूपी पुलिस के होमगार्ड रामनिवास के बेटे ऋतिक की फरसे से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी। पिता रामनिवास ने हत्या के आरोप में रोहित, उसके भाई रजत, दीपक,राजेश, चचेरे भाई, अमित, अंशुल और दो जीजा को नामजद किया था। हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। शुक्रवार को गली के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों की नजरों से बचकर हत्यारोपी रोहित हाथ में छुरा लेकर हत्या में गवाह ऋतिक के बड़े भाई हर्षराज की हत्या करने के इरादे से गली में पहुंच गया।
रोहित मकान के सामने बेठे हर्ष की ओर बढ़ रहा था इसी दौरान परिवार के लोगों ने उसे देख लिया और पकड़कर पिटाई कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। मामले में पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोपी लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। शनिवार को प्रदर्शन करने वालों में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सूद ने नगीना सांसद चंद्रशेखर से परिजनों से फोन पर बात कराई। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को दो दिन के अंदर पकड़ने का आश्वासन दिया। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।