फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army new fund, viral photos on social media, friction in the administration

भीम आर्मी का नया फंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो, प्रशासन में मचा हड़कंप

Sun, 04 Jun 2017 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Jun 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army new fund, viral photos on social media, friction in the administration
भीम आर्मी

भीम आर्मी को लेकर अब फिर से सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहे हैं। भीम आर्मी का अब ये नया पैंतरा सामने आया है जिसे देख प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।  

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में शुक्रताल मेले में भीम आर्मी और जय सिंधु संघ के कैंप के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को अंबेडकर चौराहे पर भीम आर्मी या उससे जुडे़ संगठन का कोई व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन चंदा एकत्र करने के लिए रखे गए डिब्बे मिले। कुछ पंफलेट भी बरामद हुए। पुलिस ने कैंप को उखाड़ दिया और डब्बे तोड़फोड़ कर फेंक दिए।

विज्ञापन

Bhim Army new fund, viral photos on social media, friction in the administration
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर

धार्मिक नगरी शुक्रताल में इस समय गंगा स्नान मेला चल रहा है। मेले में शनिवार शाम भीम आर्मी और जय सिंधु संघ नाम के संगठन से जुड़े कुछ दलितों ने अंबेडकर चौराहे पर कैंप लगा दिया। इस कैंप में सहारनपुर के दलितों की आर्थिक सहायता के लिए चंदा एकत्र करने के लिए दो डिब्बे (दानपात्र) रखे गए। बाकायदा डिब्बों पर लिखा भी गया कि यह सहारनपुर के पीड़ितों के लिए चंदा है। इसी के साथ पंफलेट भी वितरित किए गए, जिसमें भीम आर्मी की लड़ाई का समर्थन करते हुए चंद्रशेखर के हाथ मजबूत करने की बात कही गई। पंफ्लेट के जरिए दलितों पर अत्याचार के विरुद्ध 14 जून को मुजफ्फरनगर के रथेड़ी पशु पैंठ मैदान में चंद्रशेखर के हाथ मजबूत करने के लिए दलितों से पहुंचने का आह्वान किया गया है। शुक्रताल में भीम आर्मी के समर्थन में लगे कैंप के फोटो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। कुछ ही देर में यह मामला तेजी के साथ छा गया। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने जब देखा कि भीम आर्मी का कैंप लगा है, तो उनके होश उड़ गए। जिले में बैठे अफसरों ने अधीनस्थों को हड़काया। सीओ भोपा अकील अहमद भारी पुलिस बल के साथ शुक्रताल के अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे, जिस समय पुलिस पहुंची, वहां केवल चंदा एकत्र करने के लिए दो डिब्बे रखे मिले। पुलिस ने आनन-फानन में कैंप को नष्ट करते हुए चंदा एकत्र के डिब्बों को भी उठाकर फेंक दिया। पंफलेट भी पुलिस ने नष्ट कर दिए। पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। जिस स्थान पर कैंप लगा था, उसके आसपास दलित समाज के लोगों के आश्रम और धर्मशाला हैं। यहां बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग आते हैं। पुलिस प्रशासन इस बात से भी सहमा हुआ है कि कोई बवाल न हो जाए। पुलिस अधिकारी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed