फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army chief Chandra Shekhar's arrest in mumbai, and warns of workers

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश, दी ये चेतावनी

Sat, 29 Dec 2018 09:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Dec 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Shekhar's arrest in mumbai,  and warns of workers
भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की मुंबई में गिरफ्तारी के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपकर चंद्रशेखर की रिहाई की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा कलक्ट्रेट में हंगामा करने की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा।

विज्ञापन


चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बारे में जैसे ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पता लगा, तो उनमें आक्रोश फैल गया। दोपहर को कार्यकर्ता एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर और वहां के स्थानीय आर्मी कार्यकर्ताओं को मुंबई पुलिस ने रैली करने से रोका और उन्हें एक होटल में नजरबंद करके रखा है। वहां की पुलिस का ये रवैया संविधान के खिलाफ है। संविधान सबको अपनी बात रखने का अधिकार देता है, लेकिन वहां की पुलिस ने इसका उल्लंघन किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। लोकतांत्रिक देश में ये सब सहन नहीं होगा।

विज्ञापन

उधर, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कहना है कि चंद्रशेखर मुंबई में रैली करना चाह रहे थे। प्रशासन ने अनुमति भी दी थी लेकिन इसके बावजूद चंद्रशेखर और कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर जाने से रोका गया। महाराष्ट्र पुलिस ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम को दिया। चेतावनी कि यदि चंद्रशेखर और स्थानीय कार्यकर्ताओं की जल्द रिहाई नहीं हुई और उनकी मांगे नहीं मानी गई तो भीम आर्मी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक सांकेतिक गिरफ्तारी देंगे।

पुलिस और खुफिया तंत्र भी अलर्ट
भीम आर्मी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो चुका है। सभी थानों को चौकस किया गया है। इसे लेकर आर्मी की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। खुफिया तंत्र भी इसे लेकर सक्रिय हो गया है। एसपी अजय कुमार ने लखनऊ से बताया कि एहतियातन थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed