{"_id":"60e599b70af92e044f46901d","slug":"bhim-army-chief-chandra-shekhar-azad-takes-out-cycle-yatra-with-supporters-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने समर्थकों के साथ निकाली साइकिल यात्रा, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने समर्थकों के साथ निकाली साइकिल यात्रा, पुलिस अलर्ट
Wed, 07 Jul 2021 05:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:51 PM IST
सार
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने आज मेरठ में अपने समर्थकों के साथ साइकिल यात्रा निकाली।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने मेरठ में निकाली साइकिल यात्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भीम आर्मी संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने बुधवार को मेरठ में समर्थकों के साथ साइकिल यात्रा निकाली। यह साइकिल यात्रा कचहरी के सामने अंबेडकर चौक से शुरू होकर यात्रा कुटी चौराहे तक पहुंचेगी। जाति तोड़ो समाज जोड़ो नारे के साथ ही साइकिल यात्रा का शुभारंभ हुआ। उधर, साइकिल यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बताया गया कि चंद्रशेखर 21 जुलाई तक अलग-अलग जिलों में साइकिल यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
21 जुलाई तक जारी रहेगी साइकिल यात्रा
आजाद समाज पार्टी जाति तोड़ो, समाज जोड़ो संदेश के साथ 21 जुलाई तक यात्राएं निकालेगी। बताया गया कि यूपी के सभी मुख्य जिलों में यात्राएं होंगी। इन यात्राओं को बहुजन साइकिल यात्रा नाम दिया है। चंद्रशेखर खुद इन यात्राओं का नेतृत्व कर रहे हैं। सहारनपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा लगातार अगले पड़ाव पर हैं। चंद्रशेखर यात्राओं के माध्यम से सरकार की पोल खोलते हुए भाजपा सरकार की नाकामियों को बता रहे हैं। आजाद समाज पार्टी 2022 और 2024 चुनावों के लिए माहौल बना रही है। इस यात्रा को कांशीराम का मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पूरा नारा दिया है।
विज्ञापन