फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army chief Chandra Sekhar disappears, and will join the hunkar rally in Delhi

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गायब, आज हुंकार रैली में हो सकते है शामिल

Fri, 15 Mar 2019 03:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Sekhar disappears, and will join the hunkar rally in Delhi
चंद्रशेखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के आनंद अस्पताल में तीन दिन से भर्ती भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद वे पुलिस को चकमा देकर गायब हो गए। भीम आर्मी के पदाधिकारियों का दावा है कि चंद्रशेखर दिल्ली पहुंच गए हैं। शुक्रवार को जंतर मंतर पर होने वाली हुंकार रैली में हर हाल में शामिल होंगे। दावा है कि इस रैली में सहारनपुर से 20 हजार और मेरठ से पांच हजार युवा शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ 11 मार्च से सहारनपुर से पैदल यात्रा शुरू की थी। इसकी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन से अनुमति भी ली थी। सोमवार को देवबंद में पदयात्रा रोक दी गई। मंगलवार को पदयात्रा शुरू हुई तो उस समय पुलिस फोर्स भी साथ थी। अचानक पुलिस ने कहा कि आचार संहिता लागू है और अनुमति निरस्त कर दी गई है। पुलिस ने चंद्रशेखर को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा तो अचानक चंद्रशेखर की हालत बिगड़ गई। पुलिस को बताया गया कि चंद्रशेखर को सांस लेने में दिक्कत होती है, उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। उनको एम्स में ही भर्ती कराया जाए। इस पर सहारनपुर पुलिस चंद्रशेखर को शाम चार बजकर 10 मिनट पर आनंद अस्पताल मेरठ लेकर पहुंची। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता राजबब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी आनंद अस्पताल पहुंचकर चंद्रशेखर से मुलाकात की। गुरुवार शाम चार बजे चंद्रशेखर को आनंद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ निकल गए। पुलिस को जहां इस वक्त उनकी लोकेशन का कुछ पता नहीं है। 

वहीं, भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल का दावा है कि चंद्रशेखर दिल्ली में पहुंच चुके हैं। वे शुक्रवार को जंतर मंतर पर होने वाली हुंकार रैली में भाग लेंगे।

हजारों की भीड़ ले जाने का दावा
भीम आर्मी के पदाधिकारियों का कहना है कि हुंकार रैली में चंद्रशेखर को सुनने के लिए सहारनपुर से 15 से 20 हजार और मेरठ से पांच हजार तक युवा दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचेंगे। भीम आर्मी के कई पदाधिकारियों ने बताया कि चंद्रशेखर का स्वास्थ्य खराब है। इसके चलते वे मेरठ से एम्स के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि दिल्ली में रात आठ बजे तक एम्स प्रशासन ने चंद्रशेखर के भर्ती होने से इंकार किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed