{"_id":"5cc88675bdec22074857d7c5","slug":"bhim-army-chief-chandra-sekhar-appear-in-court-for-saharanpur-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज कोर्ट में होंगे पेश, जानें- क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज कोर्ट में होंगे पेश, जानें- क्या है मामला
Wed, 01 May 2019 01:15 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
शब्बीरपुर में हुए जातीय संघर्ष को लेकर नौ मई 2017 को हुई सहारनपुर हिंसा के मामले में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर और अन्य पदाधिकारी पेशी पर पहुंचे। बुधवार को फिर से इस मामले में तारीख लगी है।
विज्ञापन
शब्बीरपुर में पांच मई को हुए अनुसूचित जाति एवं राजपूत समाज के लोगों में हिंसा के मामले में सहारनपुर में नौ मई 2017 को कुछ लोगों ने आगजनी, पथराव एवं हिंसा की गई थी। इस आगजनी में बस, कार समेत एक दर्जन से अधिक वाहनों को जला दिया गया था।
विज्ञापन
सहारनपुर हिंसा के मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत नौटियाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, उस समय जिलाध्यक्ष रहे कमल वालिया समेत कई पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों को भी जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को इस मामले में इन सभी की अपर सत्र न्यायधीश कक्ष संख्या 10 में पेशी हुई। सुरक्षा के बीच चंद्रशेखर एवं अन्य लोग कोर्ट पहुंचे थे। बाद में बुधवार की अगली तारीख दे दी गई।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/