यूपी: भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग पर अड़े भाकियू कार्यकर्ता, हाईवे किया जाम, भारी पुलिस बल तैनात
कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर वाहन रोकर जाम लगा दिया और मुजावजे की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने हाईवे के बीचों बीच ट्रैक्टर खड़े कर अंडरपास निर्माण पर विरोध जताया। मौके पर एसडीएम व सीओ सहित कई अधिकारी मौजूद हैं वहीं हंगामे की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मेरठ के डीआईजी अखिलेश कुमार के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक ने दौराला से वाहनों का डायवर्जन कर दिया। इनमें कुछ वाहनों को दौराला से लावड़ मसूरी और मवाना रोड से डायवर्ट किया गया जबकि अन्य कुछ वाहनों को गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/