{"_id":"5f23e0a68ebc3e637647013b","slug":"bhartiya-kisan-union-workers-have-ruckus-on-sivaya-toll-plaza-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भाकियू कार्यकर्ताओं का सिवाया टोल पर हंगामा, टोल कराया फ्री, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: भाकियू कार्यकर्ताओं का सिवाया टोल पर हंगामा, टोल कराया फ्री, ये है पूरा मामला
Fri, 31 Jul 2020 02:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया।
विज्ञापन
ये है मामला
दरअसल, छह महीने पहले टोल पर दुल्हैड़ा निवासी सोनू की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने टोल पर काम करने वाले तीन युवकों को जेल भेजा था। वहीं टोल के अधिकारियों ने उनके परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा था कि इस मामले में टोल के कर्मचारी पैरवी करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व दादरी, अक्षौता और अलीपुर गांव के लोगों का आरोप है कि टोल के अधिकारी न तो कोई पैरवी कर रहे हैं और ना ही निर्दोष युवकों को जेल से छुड़वा पाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जेल से खौफ फैला रहा ये कुख्यात बदमाश, करा चुका कई बड़ी वारदात, अब चार और लोग निशाने पर
विज्ञापन
इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता आज टोल पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने टोल को भी फ्री करा दिया। उधर, सूचना मिलने पर दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझाने के प्रयास में लगे हैं। फिलहाल दोनों के बीच वार्ता चल रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/