फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhari class me shikshak

भरी क्लास में शिक्षक को जमकर पीटा

Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 25 Oct 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
bhari class me shikshak
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 बागपत रोड स्थित जसवंत शुगर मिल इंटर कॉलेज में मलियाना के 50-60 लोगों ने हमला कर दिया। भरी क्लास में शिक्षक श्रवण कुमार को बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर शिक्षक को दिल्ली रेफर कर दिया है। वारदात से शिक्षक संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने डीएम से लेकर एसएसपी तक शिकायत की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे न्यू मलियाना के लोग विद्यालय में घुस आए। उन्होंने शिक्षक श्रवण कुमार को पिपली खेड़ा राजकीय विद्यालय से हटाकर दोबारा से जसवंत शुगर मिल में तैनात करने पर विरोध जताया। प्रार्थना में ही प्रधानाचार्य राजेश अग्रवाल से उनकी नोकझोंक हो गई। कुछ देर बाद प्रार्थना खत्म हुई तो सभी शिक्षक क्लासों में पढ़ाने के लिए चले गए। लोगों ने क्लास में पहुंचकर श्रवण कुमार को जमकर पीटा। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक लोग शिक्षक को पीटते रहे, लेकिन उन्हें बचाने के लिए स्टाफ का कोई सदस्य आगे नहीं आया। पुलिस ने किसी तरह शिक्षक को वहां से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। श्रवण कुमार को खून की उल्टी होनी शुरू हो गईं। उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। उधर, मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


 शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप
प्रधानाचार्य राजेश अग्रवाल का कहना है कि कुछ महीने पहले शिक्षक पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उन्हें पिपली खेड़ा स्कूल से अटैच कर दिया गया था। डीआईओएस व संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांच के बाद उन्हें दोबारा से यहीं पर भेज दिया। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने लगाया साजिश का आरोप
विद्यालय के कुछ शिक्षकों ने डीआईओएस और जेडी कार्यालय में शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रवण कुमार को फंसाया जा रहा है। छेड़खानी भी प्लानिंग का हिस्सा है। विद्यालय में हुई भर्ती के घोटाले को लेकर श्रवण कुमार मोर्चा खोले हुए थे, जिस कारण से कॉलेज प्रशासन नाराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर रोज विद्यालय का गेट बंद रहता था, लेकिन सोमवार को गेट क्यों खोला गया। इसकी भी जांच की जानी चाहिए। आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य घायल श्रवण कुमार को देखने तक नहीं गए।


अभी तहरीर नहीं मिली
सुबह स्कूल में झगड़े की सूचना पर पुलिस गई थी। शिक्षक ने आरोप लगाया कि 50-60 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। - हंसराज भदौरिया, एसओ टीपीनगर

गंभीर है मामला
कक्षा में शिक्षक को पीटना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। - श्रवण कुमार यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed