मेरठ: परतापुर में भारतीय किसान यूनियन का बिजली घर पर हंगामा, कर्मचारियों को बनाया बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर के उद्योग पुरम बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाकर कमरों में बंद कर दिया और बिजली घर का सभी कामकाज ठप कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि बिजली कर्मचारी व अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बिजली कर्मचारी कनेक्शन काटने के नाम पर अवैध वसूली और मुकदमा दर्ज कराने का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग होश में नहीं आया तो क्षेत्र में सभी जगह की बिजली बंद कर दी जाएगी।
किसानों ने कहा कि क्षेत्र के उद्योगपुरम सहित अलग अलग क्षेत्रों में जाने वाली बिजली सप्लाई को ठप कर अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों को कहना है कि वे इस उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इस दौरान कई अन्य जिलों श्से भी यहां भाकियू कार्यकर्ता दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ पहुंच गए और बिजली घर का रास्ता रोक दिया। किसानों ने बिजलीघर परिसर में ही कढ़ाई चढ़ा दी और भंडारा लगाना शुरू कर दिया। किसान फिलहाल बिजलीघर में ही धरने पर डटे हुए हैं।