{"_id":"5d5298fd8ebc3e6cd05acaac","slug":"bhakiyu-supporters-protested-on-syndicate-band-at-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, ताला लगाकर बैंक अधिकारियों को किया ऑफिस में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, ताला लगाकर बैंक अधिकारियों को किया ऑफिस में बंद
Tue, 13 Aug 2019 04:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Aug 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक पर धरना प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली जिले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैंक में आए ग्राहकों को बाहर निकाल कर कार्यालय के मैन गेट पर ताला जड़ दिया। इससे बैंक मैनेजर सहित अन्य स्टाफ अंदर ही बंद हो गए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का कहना है कि कैराना के गांव बुच्चखेड़ी निवासी किसान रामसिंह की जमीन पर साढ़े 12 लाख रुपये का ऋण 2018 में फर्जी तरीके से ले लिया। इसकी शिकायत डीएम और बैंक अधिकारियों से की गई, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर धरना देने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद एसडीएम और सोओ वार्ता करने मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत किया। एसडीएम ने एक माह में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/