यूपी: भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ में घेरा उर्जा भवन, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू के प्रदेश प्रचार मंत्री होशियार सिंह के नेतृत्व में भाकियू का आंदोलन शुरू हुआ। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान ट्रेक्टर व ट्रॉली में भरकर मेरठ पहंचे और यहां उर्जा भवन परिसर में धरने पर बैठे गए। उधर बिजनौर कलक्ट्रेट में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराकर उनका समाधान कराने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए धरना दिया।
कार्यकर्ताओं के मुताबिक बिजली का बिल बढ़ाने और विद्युत निगम की ओर से किसानों पर दर्ज किये गए फर्जी मुकदमों के विरोध में जिले के किसान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर मेरठ में होने वाले आंदोलन के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों से सुबह मेरठ पहुंचे और यहां ऊर्जा भवन पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
भाकियू के प्रदेश प्रचार मंत्री होशियार सिंह ने बताया कि जिन मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए विवश हुए उनमें बिजली बिल और नलकूप कनेक्शनों पर भारी वृद्धि करने, किसानों पर बिजली विभाग द्वारा झूठे मामले दर्ज करने, ट्रांसफार्मर एवं जर्जर लाइन को बदलने की मांग करने पर किसानों की आवाज को दबाने के लिए उन्हें संगीन मामलों में फंसाने के मामले शामिल हैं।
भाकियू के बैनर तले गंगा किनारे बसे गांव के किसानों ने तट बंध बनाये जाने की मांग को लेकर बिजनौर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जिलाधिकारी से गंगा किनारे बसे 28 गांव के किसान अपना अस्तित्व बचाने की मांग कर रहे हैं।