फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhakiyu supporters indefinite protest in Meerut and bijnor

यूपी: भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ में घेरा उर्जा भवन, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

Mon, 05 Aug 2019 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Aug 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu supporters indefinite protest in Meerut and bijnor
भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विद्युत बिलों में बढ़ोत्तरी, किसानों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने, खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर लाइनों को बदलने में विलंब करने के विरोध में आज मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में किसान इस अनिश्चितकालीन धरने में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश प्रचार मंत्री होशियार सिंह के नेतृत्व में भाकियू का आंदोलन शुरू हुआ। सोमवार को बड़ी  संख्या में किसान ट्रेक्टर व ट्रॉली में भरकर मेरठ पहंचे और यहां उर्जा भवन परिसर में धरने पर बैठे गए। उधर बिजनौर कलक्ट्रेट में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराकर उनका समाधान कराने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए धरना दिया। 
विज्ञापन

Bhakiyu supporters indefinite protest in Meerut and bijnor
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं के मुताबिक बिजली का बिल बढ़ाने और विद्युत निगम की ओर से किसानों पर दर्ज किये गए फर्जी मुकदमों के विरोध में जिले के किसान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर मेरठ में होने वाले आंदोलन के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों से सुबह मेरठ पहुंचे और यहां ऊर्जा भवन पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

भाकियू के प्रदेश प्रचार मंत्री होशियार सिंह ने बताया कि जिन मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए विवश हुए उनमें बिजली बिल और नलकूप कनेक्शनों पर भारी वृद्धि करने, किसानों पर बिजली विभाग द्वारा झूठे मामले दर्ज करने, ट्रांसफार्मर एवं जर्जर लाइन को बदलने की मांग करने पर किसानों की आवाज को दबाने के लिए उन्हें संगीन मामलों में फंसाने के मामले शामिल हैं। 

भाकियू के बैनर तले  गंगा किनारे बसे गांव के किसानों ने तट बंध बनाये जाने की मांग को लेकर बिजनौर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जिलाधिकारी से गंगा किनारे बसे 28 गांव के किसान अपना अस्तित्व बचाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed