{"_id":"5bba6b92867a55684716710e","slug":"bhajpaio-ne-matdatao-ke-sath-banaye-sadasya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने मतदाताओं के साथ बनाए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने मतदाताओं के साथ बनाए सदस्य
amarujala
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
विज्ञापन
भाजपा ने रविवार को सदस्यता के साथ मतदाता बनाओ अभियान चलाया। दोनों अभियान में बडे़ नेताओं से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए। महिला मोर्चा ने भी इसकी कमान संभाली हुई है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने माता का बाग स्थित बूथ नंबर 21 व 22 पर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने सदस्यता कराने के साथ ही वोट भी बनवाए। उनके साथ प्रवीण शर्मा, राकेश गौड़, राजीव गुप्ता, राहुल, हरिओम, गिरीश मोहन गुप्ता, ममता मित्तल, नरेंद्र उपाध्याय, चिराग पांडे आदि मौजूद रहे।
वहीं मंगल पांडे की मूर्ति बुढ़ाना गेट से महानगर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी निर्मल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल, महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक, संजन रस्तोगी, मनीषा तेवतिया, अनीता सिंह, जैनब नकवी, गौरव कुमार नामदेव, सुमन रस्तोगी, बीना शर्मा, प्रिया रस्तोगी ,नीलम रस्तोगी, अनिता रस्तोगी, आशा, सुमित्रा, मीरा मिश्रा आदि ने सदस्यता का कार्य किया।
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मारवाडी के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के सामने सदस्यता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने किया। शिविर में मोबाइल मिस कॉल के माध्यम से 162 सदस्य बनाये गये। इस दौरान सौरभ अग्रवाल, अमित जैन, कुलदीप शर्मा, अतुल गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुरेश कुमार, मनुरेश गोयल, अमित गर्ग, अनुराग जैन, दीपक मित्तल, राजीव शर्मा, पराग गर्ग, अनमोल जैन, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
जिला और महानगर अध्यक्ष का स्वागत
मेरठ। बागपत रोड स्थित वर्धमान ग्रीन कालोनी में रविवार रात भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना और महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का स्वागत किया गया। दोनाें ही अध्यक्षों ने सभी का आभार जताते हुए आश्वासन दिया कि जो भी जनता की समस्याएं या शिकायतें हैं, उनका त्वरित निस्तारण कराया जायेगा। दोनों ने ही जनता से लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के पक्ष में समर्थन करने की अपील की। कार्यक्रम में वेद प्रकाश गुप्ता, विनय गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, संजय जैन, अनिल शर्मा गोल्डी, संजीव त्यागी, जितेंद्र, विभांशु वशिष्ठ, अमित शर्मा, गौरव शर्मा, सुशील प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
लोकसभा संचालन समिति की हुई बैठक
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की लोक सभा संचालन समिति की बैठक संयोजक जय करण गुप्ता के देव पार्क स्थित निवास पर हुई। बैठक में सभी 13 संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि जिस प्रकार से लोकसभा स्तर पर समिति का गठन किया गया है, उसी प्रकार पांचों विधानसभाओं में भी किया जाएगा। इस समिति में एक विधि प्रमुख, दो सहयोगी, एक सोशल मीडिया प्रमुख, दो सहयोगी, एक मीडिया प्रमुख, दो सहयोगी, एक सरकारी योजना प्रमुख, एक लाभार्थी प्रमुख और विधानसभा संयोजक और विधानसभा प्रभारी रहेंगे। बैठक में लोकसभा प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह सिरोही, जिला सह प्रभारी अशोक मोंगा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला अध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, गजेंद्र शर्मा, विधि प्रमुख ब्रज भूषण गर्ग, संजीव गुप्ता, मयंक जैन, प्रवीन सेठी मौजूद रहे।