{"_id":"62b57cfc0f80785ebb389003","slug":"bhajan-singer-and-girl-have-been-sexually-assaulted-in-meerut-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: कहीं भजन गायिका के साथ हैवानियत तो कहीं युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: कहीं भजन गायिका के साथ हैवानियत तो कहीं युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म
Fri, 24 Jun 2022 02:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:30 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मेरठ में भजन गायिका के साथ हैवानियत की गई तो वहीं एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शादी का झांसा देकर भजन गायिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कंकरखेड़ा निवासी महिला जागरण और कीर्तन करती है। पति से विवाद के बाद वह किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती है। इस दौरान उसकी मुलाकात परतापुर के गेझा में रहने वाले युवक से हुई।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने छह माह तक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो छोड़कर भाग गया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। मामले में एसएसपी कार्यालय पर शिकायत की गई है। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म
गाजियाबाद निवासी युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की दोस्ती परतापुर के रिठानी निवासी युवक से हुई थी। युवती से मिलने के लिए युवक गाजियाबाद पहुंचा और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद कंकरखेड़ा स्थित एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसमें नशीला पदार्थ मिला था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: अचानक पलटी एसयूवी कार, रोड पर मची चीख-पुकार, बुरी तरह दबे थे बच्चे, देखें तस्वीरें
इसके बाद युवक ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध सक्सेना का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।