फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Behrora Gram Panchayat...178 votes in one house, complaint to be investigated

Meerut News: बहरोड़ा ग्राम पंचायत...एक मकान मेंं 178 वोट, शिकायत पर होगी जांच

Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Behrora Gram Panchayat...178 votes in one house, complaint to be investigated
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के बहरोड़ा की ग्राम पंचायत अंतरिम मतदाता सूची में काफी त्रुटियां पाई गईं। कुछ मतदाताओं की शिकायत है कि एक ही मकान में 178 वोट दर्शाए गए हैं। परिवार रजिस्टर के अनुसार 780 परिवार रहते हैं जबकि वोटर लिस्ट के अनुसार 278 परिवार ही हैं। उन्होंने अधिकारियों ने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

माछरा की बहरोड़ा ग्राम पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में करीब पांच हजार मतदाता हैं। कई माह तक बीएलओ ने घर-घर जाकर वोट जोड़ने व मृतक एवं स्थानांरित हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने का काम किया। वोट कटने के बाद फरियाद अली, शकील अहमद, नासिर सहित अन्य लोगों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का कारण पूछा। आरोप है कि उन्हें इसका सही जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

उनके मुताबिक मतदाता सूची से काफी वोटरों के नाम गायब हैं। वोटर लिस्ट के अनुसार गांव में मात्र 278 परिवार निवास करते हैं जबकि ग्राम पंचायत परिवार रजिस्टर में 780 परिवार दर्ज हैं। वोटर लिस्ट के मकान नंबर एक में 168 लोगों को वोटर बनाया गया है। इसमें हिंदू-मुस्लिम परिवार के लोग एक ही जगह दिखाए गए हैं। तेग सिंह सहित अन्य मतदाताओं ने सवाल उठाए कि हिंदू-मुस्लिम एक ही मकान में कैसे रह सकते हैं। उन्होंने मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मतदाता सूची की गहनता से जांच कराएंगे : एसडीएम
इस मामले में एडीओ पंचायत माछरा संदीप सिंह ने का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वोटर लिस्ट की त्रुटियों को दूर किया जाएगा। वहीं, एसडीएम मवाना संतोष सिंह से वार्ता बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति है तो यह गंभीर मामला है। मतदाता सूची की गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed