फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beginning of the day with the Lord's feet ... then rock

प्रभु चरणों से दिन की शुरुआत... फिर धमाल

Sat, 02 Jan 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Beginning of the day with the Lord's feet ... then rock
मेरठ। नए साल के पहले दिन की शुरुआत प्रभु चरणों से की गई। शहरवासियों ने सुबह मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद परिवार और दोस्तों के साथ होटल, रेस्टोरेंट और मॉल में पार्टी की। शहर की दुकानों और मॉल को रंगीन गुब्बारों और झालरों से सजाया गया था। हैप्पी न्यू ईयर के साथ व्यापारियों ने ग्राहकों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व में बुक की गईं गाड़ियों की डिलीवरी भी ली।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया। लोगों ने कपड़े, जूते सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। दोपहर में मॉल में एंट्री लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर बाद छावनी स्थित कंपनी गार्डन में भी लोग पहुंचे। कुछ लोगों ने बोटिंग तो बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। साथ ही पार्क में लोगों ने चॉकलेट, पेस्ट्री खाई। किसमस के बाद न्यू इयर पर बाजारों में भी अच्छी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

मंदिरों में लगाए छप्पन भोग
छावनी स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में विशेष पूजन और आरती हुई। राधा गोविंद मंदिर और शिव मंदिर में फूलों की सजावट की गई। दोपहर 12:00 बजे भगवान को 56 भोग लगाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना आरंभ हो गया। आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर समिति के महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि साल के प्रथम दिन 5 हजार के आसपास श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सदर स्थित दक्षिणेश्वरी महाकाली मंदिर में फूलों से सजावट की गई। कबाड़ी बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में नव वर्ष के प्रथम दिन कीर्तन का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर निलिमांनंद जी महाराज से बताया कि कोरोना निवारण सूर्य नारायण यज्ञ के अंतर्गत 5 जनवरी कलश यात्रा दोपहर 3:00 बजे निकाली जाएगी। मंदिर में 6 जनवरी से यज्ञ आरंभ होगा। शहर में कई जगह प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा हॉल में सभी शो चले
शहर के मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल में भी बड़ी संख्या में लोगों ने मूवी देखी। वेव सिनेमा के मैनेजर संजीव ने बताया कि वंडर वुमन के चार शो, कॉमेडी मूवी राम प्रसाद तेहरवीं के चार शो और शकीला का एक शो चला। सीटिंग की 50 प्रतिशत बाध्यता के कारण आगे के टिकट देने पड़े। नंदन, पीवीएस और अप्सरा में भी काफी संख्या में लोगों ने मूवी देखीं।
शहर में 150 गाड़ियों की दी डिलीवरी
गाड़ियों के शोरूम पर भी चहल-पहल रही। एक डीलर ने 10 से 25 गाड़ियों की डिलीवरी दी। दास हुंडई के मैनेजर मसूद खान ने बताया कि साल के पहले दिन 20 गाड़ियों की डिलीवरी दी गई। किया और महिंद्रा के डीलर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि किया की लगभग 15 गाड़ी और महिंद्रा की 10 गाड़ियों की डिलीवरी दी गई हैं।
दोपहर के समय रेस्टोरेंट हुए फुल
शहर के सभी 64 रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर के समय भीड़ रही। दिल्ली रोड, आबूलेन और गढ़ रोड स्थित रेस्टोरेंट को शानदार तरीके से सजाया गया था। ग्राहकों को 15 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी दिया। रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात बड़ी संख्या में लोग घरों से नहीं निकले थे। ऐसे में लोगों ने आज शॉपिंग के बाद परिवार के साथ लंच किया।
तंबोला खेला, इनाम जीते
संजीवनी महिला संस्था की सदस्यों ने आईएमए हॉल में समारोह का आयोजन किया। अध्यक्ष निशी जैन ने नए साल की शुभकामनाएं दी। सचिव सीमा अग्रवाल ने पिछली बैठकों की जानकारी दी। सपना जैन ने तंबोला खिलाया, सदस्यों ने इनाम जीते। श्वेता गुप्ता, रोजी सेठी, चारुल, मनु जैन, रेशू अग्रवाल, अर्चना गोयल, प्रीति जैन, कनिका गोयल व अंशु गुप्ता ने नृत्य किया। योग संस्कृति महिला क्लब की सदस्यों ने डीआरएस पब्लिक स्कूल में साल का पहला दिन मनाया। नृत्य किया और गीत गाए। सुनंदा, रुचि त्यागी एवं रानी बिरमानी ने कविता सुनाई। सभी ने स्कूल के बच्चों को उपहार भी बांटे। अध्यक्ष सीमा अदलखा ने नए साल की शुभकामनाएं दीं। पंख हौसलों की उड़ान संस्था की ओर से बेसहारा लोगों को कंबल व खाद्य सामग्री बांटी गई। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा ने नए साल की शुभकामनाएं दीं।
इस्कॉन के अनुयायियों ने किया संकीर्तन
इस्कॉन दिल्ली रोड के द्वारा बेगमपुल व्यापार संघ के निमंत्रण पर नववर्ष का शुभारंभ संकीर्तन से किया। अक्रूर प्रभु ने बताया 2021 नई संभावनाओं के साथ आया है। हमारे जीवन में जो भी दुख है, संकट है, उन सब के निवारण करने का एकमात्र तरीका है। इस्कॉन पूरे संसार में भगवत गीता का प्रचार पूरे विश्व में कर रहा है। अब तक भगवत गीता का अनुवाद 89 भाषाओं में किया जा चुका है, ताकि हर प्राणी को भगवान की इस वाणी को जानने और समझने का अवसर प्राप्त हो। विश्व योग जी, श्री कृष्ण बंधु ,कमल मेहरा, सौरभ शर्मा ,राजा जुनेजा, नरेश शर्मा, योगेश चावला, अंकुर अग्रवाल मौजूद रहे।
पौधे लगाकर मनाया नया साल
मेरठ/मोदीपुरम। पर्यावरण बचाओ फाउंडेशन के सदस्यों ने पौधे रोपकर नया साल मनाया। संस्था अध्यक्ष यश कुमार प्रधान के शताब्दी नगर ग्रीन पार्क में 21 पौधे लगाए। वन संरक्षक अधिकारी एनके जानू ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। अंकुर, प्रदीप गुर्जर, गौरव गुर्जर काजीपुर, संदीप यादव, बोबी सेन मौजूद रहे। एनवारमेंट क्लब के सदस्यों ने बेगमपुल चौराहे पर रुककर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। आशा की मुस्कान पर्यावरण की पहल संस्था ने नए साल का स्वागत पौधे रोपकर पर्यावरण का संदेश देते हुए किया। संस्था सदस्य दिव्य अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर युवाओं को जागरूक किया।

अक्षरधाम कॉलोनी में सोसाइटी ऑफ ग्रीन वर्ल्ड की बैठक हुई, इसमें अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष श्रद्धा सेंगर ने कहा की पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार व स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी भी काफी लोग उदासीन हैं। श्वेता सेंगर ने कहा की हर नागरिक एक पौधा लगाकर उसके पेड़ में विकसित होने तक संरक्षण करें तो हमारा परिवेश में भी हरा-भरा होगा। पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन इंटर नेशनल स्कूल में नए साल पर पूजन किया गया। स्कूल प्रबंधक राजेश मित्तल व प्रधानाचार्य डीके शाह ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed