{"_id":"6a53a6d68929fcf1380f3c0a","slug":"bds-won-the-gold-medal-in-the-team-event-meerut-news-c-72-1-mct1009-156046-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बीडीएस ने टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बीडीएस ने टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से रविवार को इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई स्कूलों से 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर 19 टीम स्पर्धा में बीडीएस की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में शताक्षी, अनुष्का, सिद्धिवत्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल, सत्यकाम स्कूल, बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल, मिलेनियम स्कूल, ट्रांसलम एकेडमी, बीआईटी ग्लोबल स्कूल तथा कन्या गुरुकुल, नारंगपुर सहित कई विद्यालयों से खिलाड़ी आए। इसमें इंडियन राउंड और कंपाउंड राउंड में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बीडीएस की शताक्षी गौतम ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा कन्या गुरुकुल नौरंगपुर के छात्रों में अंडर 17 में हर्षिता ने रजत पदक, अंडर 19 में ऋचा आर्य ने रजत पदक और अंडर 11 में अनन्या ने रजत पदक जीता। अंडर 17 बालक वर्ग में स्टेडियम के मयंक ने स्वर्ण पदक जीता। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के प्रतीक ने रजत पदक जीता। निदेशक आकर्ष मोहन ने सभी विजेताओं को बधाई दी।