फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Basketball: DN beats NAS College 31-18

बास्केटबाल : डीएन ने एनएएस कॉलेज को 31-18 से हराया

Fri, 16 Oct 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Basketball: DN beats NAS College 31-18
- अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में सात कॉलेजों की टीमें हैं शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को डीएन कॉलेज मेरठ ने एनएएस कॉलेज मेरठ को 31-18 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, मेरठ कॉलेज ने डीबीपीएस कॉलेज अनूपशहर को 46-16 से पराजित किया। देवनागरी महाविद्यालय में 16 से 18 अक्तूबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंध समिति के अवैतनिक मंत्री अजय अग्रवाल ने किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। डीएन कॉलेज और एनएएस कॉलेज के बीच हुए मैच में डीएन कॉलेज की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 31-18 से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में मेरठ कॉलेज की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए डीबीपीएस कॉलेज अनूपशहर को 46-16 से हराया। वहीं, जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीमों का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। आयोजन सचिव डॉ. जैनेंद्र बौद्ध ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताया। प्रतियोगिता में डीएन कॉलेज मेरठ, एनएएस कॉलेज मेरठ, मेरठ कॉलेज, डीबीपीएस कॉलेज अनूपशहर, जेवी कॉलेज बड़ौत, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद और जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 18 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed