{"_id":"5d1219098ebc3e3c8304bb5c","slug":"barat-was-made-hostage-in-meerut-after-the-groom-refused-marriage-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाइक व दो लाख नहीं मिलने पर दूल्हे ने किया शादी से इनकार, बरात को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाइक व दो लाख नहीं मिलने पर दूल्हे ने किया शादी से इनकार, बरात को बनाया बंधक
Tue, 25 Jun 2019 06:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 Jun 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
बरात को बंधक बनाया
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में एक बरात को बंधक बना लिया गया। दूल्हे पक्ष के लोगों पर एक बाइक और दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। बरात थाना लिसाड़ी गेट के लकीपुरा से आई थी। उधर, मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दूल्हे पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/