{"_id":"587c940a4f1c1bd103efecc8","slug":"bapu-s-khadi-gramoudyog-calendar-delete-image-from-congress-on-a-fast-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी ग्रामोउद्योग के कलेंडर से बापू का चित्र हटाने के विरोध में विपक्ष, उपवास पर बैठे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी ग्रामोउद्योग के कलेंडर से बापू का चित्र हटाने के विरोध में विपक्ष, उपवास पर बैठे
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Tue, 17 Jan 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
उपवास पर बैठे कांग्रेसी
खादी ग्रामोउद्योग के कलेंडर व डायरी से महात्मा गांधी का चित्र हटाये जाने के विरोध में समर्थक उपवास पर बैठ गए है। बिजनौर की पंचवटी कॉलोनी के लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार ने कलेंडर से महात्मा गांधी का फोटो हटाकर उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मोदी को माफी मांग लेनी चाहिए नहीं तो विरोध और ज्यादा बढ़ेगा। उपवास पर बैठने वालों में ज्यादातर कांग्रसी है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार सुबह दस बजे से शुरु हुआ उपवास शाम पांच बजे तक चलेगा। अनुमति लेने से बचने के लिए उपवास एक मकान के ड्राइंग रूम में शुरु किया गया। उपवास पर बैठने वालों में मुनीश त्यागी, अशरफ हुसैन और नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति मीनू गोयल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन