{"_id":"5830adef4f1c1b204f8fe341","slug":"banko-ka-khajana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों का खजाना खाली, जनता की जेब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों का खजाना खाली, जनता की जेब
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के 11 दिन बाद भी स्थिति में सुधार होता नहीं दिखा। हालात यह हो गए हैं कि बैंकों का खजाना खाली हो चुका है तो जनता की जेब भी। बैंकों में जगह-जगह हंगामे हुए तो शनिवार का दिन मुकर्रर होने के बावजूद सीनियर सिटीजन को कोई राहत नहीं मिली। महिलाओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोजाना बैंकों से कहा जा रहा है कि आरबीआई से कैश न मिलने से यह स्थिति बनी है। जिसके कारण बैंकों के बाहर लोगों की लाइन रोजाना लंबी होती जा रही है।
इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन ने कहा था कि शनिवार को वे केवल अपने ही बैंकों खाताधारकों की रकम बदलेंगे। वरिष्ठ नागरिकों को भी इसमें राहत दी जा सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सुबह से ही बैंकों पर लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। पंजाब नेशनल बैंक मोहकमपुर शाखा पर सुबह ही लोग पहुंच गए। यहां कई बार हंगामा हुआ। यही हाल ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स दिल्ली रोड शाखा का रहा। लालकुर्ती स्थित एक्सेस बैंक और दिल्ली रोड यूनियन बैंक शाखा पर तो स्थिति खराब होते बची। आबूलेन, शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड, बागपत रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड स्थित अधिकतर शाखाओं पर ऐसे ही हालात रहे।
कैश न होने से बिगड़ रही स्थिति
शनिवार को भी बैंकों पर कैश नहीं था। सिंडिकेट बैंक मोहकमपुर में कैश पूरा न होने से लिमिटेड कैश बांटा गया। उधर एमडीए स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में उस समय हंगामा हुआ जब 12 और 24 हजार रुपये निकालने आए लोगों को कह दिया गया कि मात्र एक हजार रुपये ही मिलेंगे क्योंकि कैश कम है। ऐसे में यहां लोगों ने विरोध जताया। कई बैंक शाखाओं ने यही किया। सिटी सेंटर बच्चा पार्क स्थित नैनीताल बैंक में भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन यहां कम कैश देने के कारण लोग भड़क गए। ऊपर की मंजिल पर बैंक होने के कारण बाहर इस कदर भीड़ उमड़ गई कि कई बार ग्रिल टूटते-टूटते बची। यहां हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
एटीएम पर छूट गए पसीने
असल बात यह है कि शहर के एटीएम फ्लो में आ ही नहीं पा रहे हैं। शनिवार को भी अधिकतर एटीएम सूने ही रहे। जिन पर कैश आया, वहां इतनी लंबी लाइन लग गई कि घंटों में लाइन में लगने के बाद भी काफी लोगों को पैसा नहीं मिल पाया। जब तक उनका नंबर आया, एटीएम में कैश खत्म हो गया। काफी एटीएम तो खुले तक नहीं।
इनकी भी नहीं बन रही व्यवस्था
जिनके यहां शादी समारोह है, उनके लिए व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। शनिवार को भी कई लोग लाइन में लगे, पर कैश नहीं मिल पाया। लाइनों में शादी का कार्ड लेकर लोग नजर आए। उनका कहना था कि अलग से ऐसे लोगों के लिए काउंटर की व्यवस्था की जाए।