फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank worker's body found in suspicious condition in hotel room

होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला बैंककर्मी का शव

Wed, 08 Dec 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bank worker's body found in suspicious condition in hotel room
होटल के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला बैंककर्मी का शव
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में बैंककर्मी विनय कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विनय के साथ तीन लोग भी मौजूद थे, जिन पर हत्या का अंदेशा जताते हुए पिता ने जांच की मांग की है। विनय की मौत से पति ऋतु, बच्चों ईशानी और कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल था।
तुलसी कालोनी कंकरखेड़ा निवासी विनय कुमार यादव (43) पुत्र विनोद कुमार यादव एक्सिस बैंक की लालकुर्ती शाखा में लोन डिपार्टमेंट में तैनात थे। सोमवार देर रात वह नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित होटल डायमंड पहुंचे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद रहे। कमरे में सामान रखने के बाद सभी खाना खाने निकल गए। देर रात केवल विनय ही कमरे में वापस आए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे विनय के कुछ सहकर्मी होटल पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन वह नहीं खुला। होटल स्टाफ ने नौचंदी थाने में संपर्क किया तो पुलिस आ गई। एक बैंककर्मी ने विनय की पत्नी का नंबर उपलब्ध कराया। पुलिस ने संपर्क किया, जिसके बाद पिता विनोद कुमार यादव, विनय की पत्नी ऋतु, ताऊ का बेटा रवि सहित परिवार के लोग होटल पहुंच गए। दरवाजा तोड़ा तो विनय बेसुध बेड पर पड़े थे। जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। परिवारजन फूट फूटकर रोने लगे। पुलिस ने कमरे में रखी शराब की बोतल, दो गिलास, खाने का सामान व एक डिब्बी में रखीं सल्फास की गोलियां कब्जे में लीं। शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद कहकर निकले, होटल में पहुंच गए
पत्नी बोली, सोमवार शाम आखिरी बार हुई थी विनय से बात
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विनय यादव सुबह परिवार से कहकर निकले थे कि उन्हें मुरादाबाद जाना है, शाम को लौटेंगे। आखिर क्या वजह थी कि विनय होटल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि विनय के साथ मौजूद तीनों लोगों से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो सकती है।
विनय के पिता विनोद कुमार यादव को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। उनका कहना था कि बेटे के साथ होटल में तीन अन्य युवक भी थे। तीनों युवकों पर खाने में जहर देकर हत्या करने की आशंका है। इस मामले की पुलिस जांच करे। पत्नी ऋतु भी बार-बार कह रही थी कि उसके पति आत्महत्या नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि विनय का घर पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। आफिस की भी कोई टेंशन नहीं थी। वह शांत रहने वाले इंसान थे। ऋतु ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजकर 20 मिनट पर उनकी अपने पति से आखिरी बार फोन पर बात हुई। विनय ने कहा था कि आधा घंटे में वह घर पहुंच जाएंगे, लेकिन नहीं पहुंचे। इससे पहले बेटी इशानी व बेटे कृष्णा ने भी बात की। बेटी ने तो अपना एक वीडियो भी विनय को भेजा था, जिसे विनय ने अपने स्टेटस पर लगा लिया था।
कॉल डिटेल निकालेगी पुलिस
विनय का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस कॉल डिटेल निकालकर जांच करेगी। सीसीटीवी फुटेज भी होटल से मांगी गई है। वहीं होटल में आत्महत्या की सूचना मिलते ही भीड़ जुटने लगी थी। क्षेत्रीय पार्षद शुभम रस्तोगी भी पहुंच गए थे।
मासूम देखते रहे पिता की राह
विनय की मौत से परिवार का हर व्यक्ति स्तब्ध है। परिवार के लोग घर पहुंचे तो दोनों बच्चे इशानी व कृष्णा भी शांत थे। बेटी बार-बार पूछ रही थी कि पापा कब आएंगे। मासूमों के चेहरे देख हर किसी का दिल रो रहा था। पूरे दिन बच्चे पापा का इंतजार करते रहे। रात में शव पहुंचा तो परिजनोें ने बच्चों से कहा कि पापा भगवान के पास चले गए हैं।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
- विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed