फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bank scam case: villagers warned in case of main accused not arrested at Muzaffarnagar city

बैंक घोटाले के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दी ये चेतावनी

Wed, 04 Sep 2019 01:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Sep 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bank scam case: villagers warned in case of main accused not arrested at Muzaffarnagar city
बैंक अधिकारियों से बात करते खाता धारक - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली में भारतीय स्टेट बैंक घोटाले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पुलिस के विरुद्ध ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बैंक में केसीसी खाताधारकों को घोटाले की जांच से प्रभावित होने पर किसान पैसा बैंक में जमा नहीं करा पा रहे हैं। नतीजन किसानों पर दिन-रात केसीसी का ब्याज बढ़ता चला जा रहा है। जांच अधिकारियों ने किसानों से लिखित में शिकायत देने पर आलाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। वहीं, जांच अधिकारियों ने घोटाले के पीड़ित खाताधारकों की जांच गुरुवार तक पूरा करने की बात कही। 

विज्ञापन


ककरौली शाखा के बैंक प्रबंधक चंद्रमोहन शर्मा, कैशियर वीर बहादुर, सहायक रविंद्र दयाल, राकेश शर्मा, फील्ड ऑफिसर सहित कैंटीन ब्वॉय ककरौली निवासी मनोज के विरुद्ध ककरौली थाने में बैंक खातेधारकों के खाते से करोड़ों रुपयों की हेराफेरी कर गबन करने का आरोप लगाकर नामजद मुकदमा करीब दो माह पूर्व दर्ज कराया जा चुका है। हालांकि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर खाताधारकों में रोष व्याप्त है। भाकियू नेता अखिलेश चौधरी, सतीश चेयरमैन, राजकुमार, प्रधान प्रकाशवीर बाबूजी, धर्मेन्द्र प्रधान, जावेद, टोनी आदि ने तुरंत नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: खुल गई एसबीआई बैंक की पोल, किसानों को लगाई करोड़ों की चपत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बैंक में जांच कर रही टीम अधिकारी अमित अग्रवाल, दीपक गर्ग, एसएस मित्तल ने बताया कि बैंक घोटाले की 80 प्रतिशत शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। कुछ शेष शिकायतों को गुरुवार तक निस्तारित कर दिया जाएगा। कुछ शिकायत खाताधारकों ने वापस ले ली है। जांच टीम के सामने किसान सुनील कुमार, इकबाल, लक्ष्मीनारायण, इमरान, शाहनजर, असलम, जाकिर रामबीर, सतीश कुमार, विपिन निवासीगण ककरौली, अजहर रजा, मोबीन तेवड़ा, हबीब नयागांव निजामपुर, आदि ने बताया कि जांच के चलते उनके केसीसी खाते में वे पैसा जमा नहीं करा पा रहे हैं, जिसके चलते दिन रात उन पर बेवजह ब्याज का पैसा बढ़ता चला जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed