{"_id":"5830af854f1c1b5c568fe254","slug":"bank-ki-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में लगे चौकीदार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की लाइन में लगे चौकीदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से पैसा न मिलने पर शनिवार दोपहर कस्बे में पीएचसी के चौकीदार की मौत होने का मामला सामने आया है। बीमार बेटे के इलाज के लिए वह रोजाना बैंक की लाइन में लग रहा था, लेकिन उसका नंबर नहीं आ रहा था।
कस्बा में मवाना रोड़ स्थित नई बस्ती निवासी इस्लाम (40) पुत्र कस्बा में स्थित पीएचसी पर चौकीदार था। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन से उसका बेटा बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। इलाज के लिए हाथ में पैसा न होने पर वह चार दिनों से कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लाइन में लग रहा था। लेकिन नंबर नहीं आने के कारण पैसा नहीं मिल रहा था। बताया जाता है कि शनिवार को भी बैंक की लाइन में खड़ा हुआ था। दोपहर करीब 1:30 बजे वह बेहोश होकर गिर गया। किसी तरह लोगों ने उसको घर पहुंचाया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस्लाम की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक थी।
गौरतलब है कि कस्बा निवासी मान सिंह की भी शुक्रवार शाम को मौत हो गई थी। मान सिंह के बेटे मूलचंद के अनुसार उसके पिता रोजाना कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालने जा रहे थे। लेकिन लाइन में लगने के बावजूद उनका नंबर नहीं आ रहा था। शुक्रवार शाम घर पहुंचे मान सिंह ने हताशा में बैंक की पास बुक जला दी। जिसके बाद मान सिंह की भी हार्टअटैक से मौत हो गई थी।