फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bank do business of 28 croresin customer oriented intiative

ग्राहक उन्मुख पहल में बैंकों ने किया 28 करोड़ का कारोबार

Sun, 06 Oct 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
bank do business of 28 croresin customer oriented intiative
मेरठ। शहर के 22 बैंकों द्वारा आयोजित ‘ग्राहक उन्मुख कार्यक्रम’ पूरी तरह सफल रहा। इसमें 1460 लोगों ने लोन के विभिन्न मदों में आवेदन किया। राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों द्वारा दो दिन में 472 लोगों को 28 करोड़ का लोन स्वीकृत किया गया। विभिन्न बैंकों के मैनेजर और एलडीएम के अनुसार दिवाली तक ज्यादातर लोगों को व्यापार और अन्य मदों के लिए लोन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सीसीएस यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘ग्राहक उन्मुख पहल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में गृह ऋण, वाहन ऋण, एजूकेशन ऋण, एमएसएमई ऋण, मुद्रा ऋण, स्टेंड अप ऋण, कृषि ऋण दिए गए। बैंकोें ने कागजात पूरे कर देने वाले ग्राहकों को तुरंत सेंक्शन लेटर दिए। साथ ही बहुत से लोगों को अधूरे कागजात के साथ विभिन्न शाखाओं में भेजा गया। एलडीएम संजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में आए लोगों से बैंक स्वयं संपर्क कर रहा है। साथ ही उनसे कागजात पूरा करने के संबंध में जानकारी ली जा रहा है। उन्होंने बताया कि संभव है कि दिवाली तक लगभग 99.80 करोड़ का ऋण विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत कर दिए जाएगा। बैंक मुख्य रुप से व्यापार को बढ़ाने के प्रयास में लोन पर अधिक ध्यान दे रहा है। कारपोरेशन बैंक जोनल हेड संजीव वर्मा ने बताया कि लगभग 87.85 लाख रुपये का लोन सेंक्शन किया गया है। बैंक द्वारा मुद्रा, स्टैंड अप इंडिया ऋण, एमएसएमई और आवास ऋण दिए गए हैं। यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक एकाग्र प्रकाश ने बताया कि बैंक के पास 5.20 करोड़ के आवेदन आए थे जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही लोन सेंक्शन होंगे। वहीं, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के असिस्टेंट मैनेजर आशीष गुप्ता ने बताया कि 65 लाख के ऋण सेक्शन हुए हैं। कैनरा बैंक के चीफ मैनेजर अजय पुष्कर ने बताया कि लगभग चार करोड़ के ऋण सेंक्शन हुए हैं। यूनियन बैंक के मैनेजर प्रशांत ने बताया कि 2.41 करोड़ के ऋण सेंक्शन किए गए है।
विज्ञापन

इन मदों में स्वीकृत हुए ऋण
मद एप्लीकेशन स्वीकृत संख्या
होम लोन 196 58 7.62 करोड़
व्हीकल लोन 110 56 2.60 करोड़
पर्सनल लोन 129 37 2.10 करोड़
एमएसएमई 232 74 7.96 करोड़
मुद्रा लोन 487 103 2.57 करोड़
कृषि ऋण 256 134 4.26 करोड़
स्टेंड अप इंडिया ऋण 09 03 33 लाख
एजूकेशन लोन 41 07 56 लाख
नोट: आंकड़े एलडीएम कार्यालय से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed