फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bakrid 2019: a goat has been bought of 2.5 lakhs from market at Saharanpur city

बकरीद 2019: ढाई लाख में बिका सबसे महंगा बकरा, बाजार में खरीददारी के लिए लग रही भीड़

Sun, 11 Aug 2019 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 11 Aug 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bakrid 2019: a goat has been bought of 2.5 lakhs from market at Saharanpur city
बाजार में बकरों की खरीददारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को ईद उल-अजहा का त्योहार है। इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरों और भैंस की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में अभी तक जटियादी नस्ल का सबसे महंगा बकरा ढाई लाख में बिका है। इसके अलावा तोतापरी, अजमेरी, बरबरे और अमृतसरी बकरों की मांग है। 

विज्ञापन


सहारनपुर में पुल कंबोहान पर लगी बकरा मार्केट में विभिन्न नस्लों के बकरे बिक्री के लिए लाए गए हैं। पशु कारोबारी फैजान ने बताया कि शुक्रवार की रात सबसे उम्दा नस्ल जटियादी बकरा 2.50 लाख रुपये में बिका है। बताया कि इसकी खुराक अन्य बकरों से ज्यादा है। यह एक दिन में दो किलो दूध पीता है। इसके अलावा दो किलो गेहूं, दो किलो चना, दो किलो सेब खाता है। इसके अलावा तोतापरी, अजमेरी, बरबरे और अमृतसरी बकरों की मांग भी है।

विज्ञापन

वहीं पशु कारोबारी वसीम ने बताया कि बाजार में 10 हजार से लेकर 2.50 लाख रुपये तक बकरे आए हैं। सभी बकरों की अलग-अलग खासियत है। तोतापरी बकरे की कीमत 65 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक है। वजन के हिसाब से अजमेरी बकरे की कीमत 15 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक है। इसी तरह बरबरे की कीमत 10 हजार से 50 हजार रुपये तक है। सबसे ज्यादा वजन वाला बांगडौली बकरा है। सबसे ज्यादा बिक्री 15 से 50 हजार रुपये तक के बकरों की हो रही है।  

इसके अलावा मंडी समिति रोड पर भैंस मार्केट लगी हैं, जिनमें 30 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की भैंस बिक रही है। पशु कारोबारी ने बताया कि पांच लाख रुपये तक की भी भैंस है। पिछले वर्ष की अपेक्षा पशु बिक्री का कारोबार इस बार कम है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed