फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bakra idd par stuntbaajo ko rokegi special team

बकरीद पर स्टंटबाजों को रोकेगी स्पेशल टीम   

Wed, 22 Aug 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
bakra idd par stuntbaajo ko rokegi special team
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बकरीद पर स्टंटबाजों को रोकने के लिए इस बार पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गयी हैं। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बकरीद पर सुरक्षा को देखकर शहर को दस सेक्टरों में बांटा गया। बकरीद पर नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों पर भारी पुलिस फोर्स लगाया गया।  
विज्ञापन

 ईद उल जुहा (बकरीद) के मद्देनजर शहर में कडे़ सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह और अन्य इबादत स्थलों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एक कंपनी आरएएफ और ढाई कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

एडीजी जोन प्रशांत कुमार और एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि नमाज के वक्त ट्रैफिक डायवर्जन का सख्ती से पालन कराएं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लगाया जाए। एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार आरएएफ और पीएसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में 10 थाना प्रभारी, 20 उप निरीक्षक, 250 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed