फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bakra Eid 2018: Conflicts Against Kurbani in Saharanpur, and filed a case against 19 people

बकरा ईद: खुले में कुर्बानी को लेकर जमकर पथराव, खूब चले लाठी-डंडे, फोर्स तैनात

Wed, 22 Aug 2018 08:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 22 Aug 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bakra Eid 2018: Conflicts Against Kurbani in Saharanpur, and filed a case against 19 people
खुले में कुर्बानी को लेकर पथराव - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में ईद उल अजहा की नमाज के बाद खुले में कुर्बानी को लेकर दो एक ही समुदाय के पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। एक बाइक में आग लगा दी गई और एक घर में भी आग लगाने का प्रयास किया गया। एक पक्ष द्वारा पुलिस को प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की सूचना देने के बाद मौके पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे। दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।  

विज्ञापन

 
छुटमलपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में बुधवार की सुबह आठ बजे ईद की नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जा रही थी। हाजी मुंतजीर के परिवार के लोग गांव के ही अरशद पुत्र लतीफ के प्लाट के सामने बने रास्ते पर कुर्बानी की रस्म अदा करने लगे। अरशद के बेटे रईस ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनो पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए और उनमें जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष की तरफ से छत से पथराव भी हुआ। अरशद पक्ष की एक बाइक को भी आग लगा दी गई। एक घर में भी आग लगाने का प्रयास किया गया। संघर्ष में रईस सहित पांच-छह लोगों को चोटें आई। इसी दौरान अरशद ने 100 डायल को फोन कर गांव में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी होने की सूचना दे दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Bakra Eid 2018: Conflicts Against Kurbani in Saharanpur, and filed a case against 19 people
बाइक फूंकी - फोटो : अमर उजाला

थाना पुलिस के साथ ही एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एडीएम ई एसके दुबे, एसडीएम बेहट बीबी सिंह तथा सीओ सदर चौब सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की बात गलत है। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने मौके से एक पक्ष के अरशद और उसके पुत्र नौशाद व दूसरे पक्ष के नजराना पत्नी मुबारिक व सहराना पत्नि सादिक को हिरासत में ले लिया। घायलों में से रईस को सीएचसी फतेहपुर पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।   

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी की सूचना गलत दी गई थी। दोनो पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गांव में एहतियातन  पुलिस बल तैनात किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed