फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bajrag dal working commite meeting

समरता का भाव जागृत करेंगे बजरंग दल कार्यकर्ता

Mon, 09 Sep 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
bajrag dal working commite meeting
बजरंग दल का कार्यक्रम। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। कस्बे में सात सितंबर से प्रारंभ हुई बजरंग दल प्रांत कार्यसमिति की बैठक का रविवार को जैन स्थानक में समापन हुआ।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ सहप्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के बिना हिंदू समाज का संगठित नहीं किया जा सकता है। इसलिए इस पर 15 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले बजरंग दल युवा संस्कार सप्ताह में कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी, शोषित, वंचित एवं मलिन बस्तियों में जाकर सामूहिक भोजन, धार्मिक स्थलों की सफाई व गोष्ठी आदि सेवा कार्य के माध्यम से समाज में समरसता का भाव जागृत किया जाएगा। बजरंग दल द्वारा छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के निर्वाण दिवस के चलते सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाएगा। वहीं, शौर्य दिवस गीता जयंती के दिन मनाया जाएगा। छह दिसंबर 1992 को भी गीता जयंती का ही दिन था। सत्र को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र ने द्वारा बताया कि 15 फरवरी 2020 से मेरठ में बजरंग दल का प्रांत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 25 जिलों से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस प्रांत कार्यसमिति बैठक में 25 जिलों के लगभग 130 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में प्रांत प्रशिक्षक प्रमुख आशु त्यागी, सहव्यवस्था प्रमुख वैभव सोनी, दिवाकर कौशिक, मोहित गुर्जर, सौरभ वर्मा, योगेंद्र जाटव, आशु कश्यप, कार्तिक शर्मा, विशाल प्रजापति, दुष्यंत नागर, राहुल प्रधान, गोल्डी छाबड़ा, अमित ढाका, सुनील जैन, अमित अहेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed